जालोर में बादलों के बीच से खिला धूप
जालोर में पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार चला बारिश का दौर सोमवार को सुबह से थम गई। पिछले 24 घंटों से जिले में कई बारिश नहीं हुई हैं। मंगलवार को सुबह बादलों के बीच से सूर्य देव के दर्शन होने के साथ तेज धूप खिली। वही मौसम विभाग ने 7 दिन तक जिले में कई
.
बता दे जालोर में करीब 7-8 दिन से लगातार बारिश का दौर चल रहा हैं। जो सोमवार की सुबह से बारिश थमने के साथ ही मंगलवार को धूप खिली हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अब तक 71.7 एमएम बारिश हो चुकी हैं। जो पिछले साले से दोगुनी हैं। पिछली बार 2024 में माह में 31.9 डिग्री हुई थी।
जालोर में फिर से मौसम में बदलाव के साथ सोमवार को दिन का तापमान 32.9 व रात का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जिससे दिन गर्मी फिर अहसास होने लगा हैं। वही मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जालोर में आगामी 1 सप्ताह तक जालोर जिले में कई बारिश की संभावना नहीं हैं।
इस सीजन में कहां कितनी हुई बारिश
तहसील का नाम | एमएम में बारिश |
जालोर | 73 |
आहोर | 106 |
सायला | 43 |
भीनमाल | 77 |
जसवंतपुरा | 20 |
भाद्राजून | 177 |
बागोड़ा | 28 |
रानीवाड़ा | 156 |
चितलवाना | 5 |
सांचौर | 32 |