Monday, April 20, 2026
Homeराज्यराजस्तानजालोर में ड्राइवर को चक्कर आए, ठेले से भिड़ी कार: चपेट...

जालोर में ड्राइवर को चक्कर आए, ठेले से भिड़ी कार: चपेट में आने से एक युवक का हाथ टूटा, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल – Jalore News




जालोर शहर में सोमवार को गाड़ी चला रहे ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ठेले से जा टकराई। हादसे में ठेले के पास बैठा एक युवक भी गंभीर घायल हो गया, जिससे जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार- जालोर निवासी अमर सिंह दोपहर के समय अस्पताल रोड पर सुरेश कुमार के ठेले के पास बैठे थे। इसी दौरान अस्पताल चौराहे की ओर से आ रही बाबू खान की तेज रफ्तार कार ने सीधे ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह को गंभीर चोटें आईं। तबीयत बिगड़ने से हुआ हादसा
कार चालक बाबू खान की गाड़ी चलाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें गाड़ी चलाते वक्त चक्कर गए। इसके कारण वे गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई।
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों व कार में सवार अन्य लोगों ने घायल अमर सिंह को ऑटो रिक्शा की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां युवक का इलाज जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments