शहर समेत जिलेभर में इन दिनों भीषण उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार, आगामी 26-27 जून तक जिले में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, हवा चलने और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण पिछले सात दिनों से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन हवा में भारी उमस के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। मंगलवार सवेरे से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे लोगों को लगा कि बारिश होगी, लेकिन दिन चढ़ने के बादलों के बीच से धूप भी खीली। बादलों की यह आवाजाही सिर्फ उमस बढ़ाने का जरिया बनी रही। पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ, जिससे पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया इससे एक दिन पूर्व यह 37.8 डिग्री था,रात के तापमान में 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इससे पहले 29.7 डिग्री था। मानसून के इंतजार में मायूस हैं किसान, खेतों की तैयारी पूरी
जिले में इस बार मानसून-पूर्व की अच्छी बारिश दर्ज नहीं की गई है, जिससे किसानों के चेहरे पर थोड़ी मायूसी है। इसके बावजूद, आगामी सीजन को देखते हुए अन्नदाता खेतों को संवारने में जुट गए हैं। किसानों ने खेतों की सफाई और खड़ाई का काम पूरा कर लिया है ताकि पहली अच्छी बारिश होते ही बुवाई शुरू की जा सके। मौसम विभाग का अनुमान: मौसम केंद्र के अनुसार, जालोर और आसपास के क्षेत्रों में जुलाई महीने के प्रथम पखवाड़े से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद ही जिलेवासियों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जालोर में ऐसा रहा 7 दिन का तापमान
Source link

