जालोर में रात के समय हल्की बूंदाबांदी से भीगी सड़क व गुजरते हुए वाहन।
जालोर जिले में पिछले 3 दिन से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय बने चक्रवातीय सिस्टम के असर से ऐसा हो रहा है। जिले में रविवार से लगातार आसमान में बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश का दौर जारी है। ती
.
जालोर के रेलवे स्टेशन पर सर्दी से बचने के लिए ऊनी कंबल ओड़ कर खड़े यात्री।
तापमान में उतार-चढ़ाव, दिन में भी बढ़ी सर्दी का असर मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को रात के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 20.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं के कारण दिनभर सर्दी का एहसास बना रहा। लोगों ने सुबह-शाम ऊनी वस्त्रों का उपयोग शुरू कर दिया है।
31 अक्टूबर तक बारिश के आसार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दो अलग-अलग निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगले 2 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। जालोर जिले में भी 31 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

