Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजालौन में जमीन विवाद में देवर ने मां-बेटे को पीटा: मारपीट...

जालौन में जमीन विवाद में देवर ने मां-बेटे को पीटा: मारपीट CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी – Jalaun News


अनुज कौशिक | जालौन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में देवर और उसके परिजनों पर अपनी जेठानी और उसके बेटे पर हमला करने का आरोप है। रविवार को हुई यह वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान देवर पक्ष के लोगों ने महिला और उसके बेटे पर डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित महिला अपने बेटे को गोद में लेकर खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों ने मारपीट जारी रखी।

इस हमले में महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में देवर पक्ष की एक महिला के शामिल होने की भी बात सामने आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि मामले की जांच सीओ शैलेंद्र बाजपेई द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद जमीन से जुड़ा है और दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य हैं।

फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments