Saturday, September 26, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा: झांसी में किराएदार...

जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा: झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक ने बताई थी गड्ढा खुदवाने की विधि – Jhansi News




झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा में एक किराएदार ने मकान मालिक की अनुमति के बिना कमरे में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवा दिया। मकान मालिक को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचीं। कमरे में सीमेंट-प्लास्टर टूटा देखकर जब उन्होंने अंदर देखा तो करीब 10 फीट गहरा गड्ढा मिला। गड्ढे में पानी भी निकल आया था। मकान मालिक कोमल के मुताबिक, किराएदार ने पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से परेशान है। उसका कहना है कि एक तांत्रिक ने घर में जिन्न का साया होने की बात बताई थी। इसी जिन्न को भगाने के लिए तांत्रिक क्रिया के तहत कमरे में गड्ढा खुदवाया गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कमरे में बना रखा था मंदिर नंदनपुरा निवासी दयाराम पहलवान ने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है। मकान के एक कमरे में किराएदार ने मंदिर भी बना रखा है। कोमल ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली कि किराएदार ने कमरे में गहरी खुदाई कर दी है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं तो कमरे का सीमेंट-प्लास्टर टूटा हुआ था और जमीन में गहरा गड्ढा दिखाई दिया। यह देखकर वह घबरा गईं और कमरे से बाहर आ गईं। गड्ढे में निकला पानी
मकान मालिक के मुताबिक, गड्ढा करीब 10 फीट गहरा है और उसमें पानी भी निकल आया है। मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments