Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानजोधपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पर कसा शिकंजा: कमिश्नरेट में पुलिस की...

जोधपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पर कसा शिकंजा: कमिश्नरेट में पुलिस की अलग अलग कार्रवाई, लाखों की नकबजनी वारदात का भी खुलासा – Jodhpur News



पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को राजपासा में निरुद्ध किया है।

जोधपुर शहर में पुलिस ने बुधवार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर पर राजपासा के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और सूरसागर थाना इलाकों में हुई दो बड़ी नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए लाखों

.

बदमाश पर हुई कार्रवाई

पुलिस थाना माता का थान की टीम ने जिला कलक्टर, जोधपुर के आदेश के पालन में आदतन अपराधी राहुल कच्छवाह को राजपासा के तहत निरुद्ध किया। राहुल के खिलाफ 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

चौपासनी में नकबजनी का खुलासा

पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सत्यनारायण खत्री के घर में 25-30 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 2.5 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी नाबालिग को पकड़ा और 50 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की।

सूरसागर में हुई चोरी का खुलासा

पुलिस ने सूरसागर की शारदा माली के घर से 15 तोला सोने के गहनों की चोरी की रिपोर्ट पर FIR दर्ज की गई। जांच में मोहल्ले के दीपक माली ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments