Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानजोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रद्द, 5 ट्रेनों का रूट बदला: जालोर में कुछ...

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रद्द, 5 ट्रेनों का रूट बदला: जालोर में कुछ ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज होगा, सफर से पहले देखें नया शेड्यूल – Jalore News




जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 30 मई तक रद्द रहेगी। वहीं रेगुलर चलने वाली पांच टेनें 29 मई बदले हुए रूट से चलेगी। इसका असर जालोर, भीनमाल और आसपास के यात्रियों पर पड़ेगा। क्योंकि अहमदाबाद-जोधपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मार्ग परिवर्तन के दौरान जालोर और मारवाड़ भीनमाल स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थाई ठहराव भी दिया गया है, जिससे यात्रियों को सीमित राहत मिलेगी। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द ट्रेन संख्या 14821 – जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 28 और 29 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14822 – साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 29 और 30 मई को रद्द रहेगी। पांच प्रमुख ट्रेनें बदलेंगी मार्ग 29 मई को रणकपुर एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित पांच प्रमुख ट्रेनें अपने नियमित मार्ग की बजाय लूनी-भीलड़ी-महेसाणा मार्ग से संचालित होंगी। इससे जालोर क्षेत्र के यात्रियों को कुछ ट्रेनों की अतिरिक्त सुविधा भी मिलेगी। जालोर और भीनमाल में अस्थाई ठहराव मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी और पाटन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया गया है। इससे जालोर और भीनमाल के यात्रियों को सीधे कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर का मौका मिलेगा। इन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें मार्ग परिवर्तन के चलते पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर, पिंडवाड़ा, आबूरोड और पालनपुर रेलवे स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा। रेलवे बताया कि अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर स्थित आऊवा स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या-506 पर आरसीसी बॉक्स डालने का तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments