Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजो छूट गए हैं, उन्हें भरना होगा फार्म 6: 2003 की...

जो छूट गए हैं, उन्हें भरना होगा फार्म 6: 2003 की मतदाता सूची का विवरण देना जरूरी – Gorakhpur News


एसआईआर की समय सीमा खत्म होने के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आंकड़ों की जानकारी दी गई।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना प्रपत्र भरने, उन्हें जमा करने एवं डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। लोगों को लंबा समय दिया गया कि वे अपना फार्म भर दें लेकिन अब भी जो लोग किसी कारण से छूट गए होंगे, उन्हें फार्म 6 के जरिए मतदाता सूची में अपना न

.

यह फार्म 6 भरने का क्रम जारी है। हालांकि इसके जरिए जो लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, उनके नाम 31 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट सूची में नहीं दिखेगा। ये नाम सीधे अंतिम मतदाता सूची में ही नजर आएंगे।

यदि किसी ने 2003 की मतदाता सूची का विवरण न होने के चलते अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है तो उसे फार्म 6 के तहत नया मतदाता बनने में भी दिक्कतें आएंगी। क्योंकि इसके लिए भी 2003 का विवरण देना जरूरी है।

बिना इसके मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ा जाएगा। यानी यदि कोई इस तैयारी में होगा कि SIR की जगह फार्म 6 से नाम शामिल करा लेंगे तो उसे निराशा ही हाथ लगेगी।

एसआईआर के दौरान गणना प्रपत्र भरवाने के लिए कैंप भी लगाए गए।

पहले जानिए घोषणा पत्र में क्या भरना होगा

फार्म 6 के तहत जो घोषणा पत्र भरना है, उसमें आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, पता देना होगा। इसके साथ ही माता/पिता, पति/पत्नी का नाम एवं उनका विवरण देना होगा। यदि आवेदक पिछली SIR यानी 2003 की मतदाता सूची से जुड़ा है तो उसका विवरण भी देना होगा।

यदि उस समय वह मतदाता नहीं था तो उसे अपने अभिभावक, माता, पिता का 2003 की मतदाता सूची का विवरण भरना होगा। इसके बिना उसका नाम मतदाता के रूप में नहीं जोड़ा जाएगा।

बीएलओ से प्राप्त कर सकते हैं फार्म नए मतदाता के रूप में नाम शामिल कराने के लिए संबंधित बीएलओ से बात करनी होगी। उनसे फार्म 6 एवं घोषणा प्रपत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद इसे भरकर अपना हस्ताक्षर करके बीएलओ के पास जमा करना होगा। यह फार्म आनलाइन भी भरा जा सकता है। उसके बाद बीएलओ की ओर से उसकी जांच की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि फार्म 6 भरकर भी लोग अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके साथ ही घोषणा पत्र भी भरना होगा। फार्म 6 से जो लोग नाम जोड़वाना चाहते हैं, उनके नाम ड्राफ्ट सूची में नजर नहीं आएंगे। इसे अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।

अब जानिए SIR में कितने मतदाताओं के नाम कट रहे SIR के तहत जिले में लगभग 6 लाख 47 हजार मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। इनमें से लगभग 1 लाख 33 हजार मतदाता मृत हो चुके हैं। 3 लाख से अधिक मतदाता स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही 70 हजार से अधिक ऐसे मतदाता हैं, जिनका नाम कहीं और भी शामिल हो चुका है।

इन मतदाताओं का नाम कटने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में लगभग 30 लाख मतदाताओं का नाम ही रह जाएगा।

जानिए जनपद में क्या रहा SIR का आंकड़ा

कुल मतदाता- 36,66,533 डिजिटाइज्ड हुए-30,20,908- 82.39 प्रतिशत मृतक मतदाता-1,32970-3.63 प्रतिशत अनुपस्थित मिले- 1,05,411-2.87 प्रतिशत शिफ्टेड मतदाता- 3,20,218- 8.73 प्रतिशत अन्य मतदाता- 8,186- 0.22 प्रतिशत कुल मतदाता जिनके नाम कटेंगे- 6,45,634- 17.61 प्रतिशत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments