Last Updated:
Kitchen Tips: जब घर में हरी सब्जी ना हो और मेहमान आएं, तो आलू और चना की सब्जी बनाएं. यह मटन जैसा स्वाद देती है. चना भिगोकर, आलू-प्याज फ्राई कर मसाले डालें और कुकर में पकाएं. हरा धनिया से सजाएं.
दरभंगा: जब घर में कोई हरी सब्जी ना हो और अचानक मेहमान के आने का प्लान बन जाए, तो आप झटपट कुछ सामग्री से स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं. जिसे खाकर मेहमान भी आपकी तारीफ करेंगे कि आपने इतनी जल्दी इतनी स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाई. हम बात कर रहे हैं आलू और चना की सब्जी की, जो मटन के जैसा स्वाद देती है.
जानें बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चना को रात में ही पानी में भिगो दें. ताकि वह फूल जाए. अब आलू और प्याज को अच्छे आकार में काट लें, प्याज बारीक होनी चाहिए. फिर गैस पर कुकर चढ़ाएं और उसमें हल्का तेल डालें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें. इसे हल्का फ्राई करने के बाद प्याज डालें. थोड़ा नमक डालें, ताकि प्याज अच्छी तरह गल जाए और उसे थोड़ी देर चलाएं.
आलू को फ्राई करना
जब प्याज ब्राउन हो जाए, तब उसमें आलू डालें और कुछ देर चलाएं. आलू 10% पक जाने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. इन सबको अच्छे से मिलाएं और फिर थोड़ी देर पकने दें. अब रात को भिगोए हुए चने डालें और इसे अच्छे से मिलाएं ताकि आलू, चना और मसाला अच्छे से मिल जाएं. जब सब्जी अच्छी तरह मिल जाए तो अपने अनुसार पानी डालें और फिर से चलाएं.
अब मीडियम फ्लेम पर गैस जलाकर कुकर पर तीन सिटी तक पकाएं. तीन सिटी आने के बाद आपकी सब्जी तैयार है. इसे परोसें और मेहमानों को खिलाएं. इसका स्वाद मटन जैसा लगेगा. इसे सजाने के लिए हरा धनिया पत्ता भी डाल सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

