Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यदिल्लीझारखंड में कोयला खदान धंसी, 4 मजदूरों की मौत: MP के...

झारखंड में कोयला खदान धंसी, 4 मजदूरों की मौत: MP के नरसिंहपुर में पुल ढहा; हिमाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से अब तक 75 की मौत


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड में शनिवार में तेज बारिश हुई। रामगढ़ जिले के महुआ टांगरी में सुबह के वक्त अवैध कोयला खदान धंस गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। राज्य में सोमवार सुबह तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित है।

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बाढ़ के हालात हैं। तेज बारिश के कारण मंडला जिले में नर्मदा नदी उफान पर है। नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल ढह गया।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हुए हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

यूपी के मिर्जापुर में लगातार बारिश से शनिवार दोपहर पहाड़ दरक गया। रीवा नेशनल हाईवे पर एक किमी के दायरे में 6 जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट गंगा में आधा डूबा है। अंतिम संस्कार छतों पर किया जा रहा है।

बिहार के 18 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। शनिवार को अररिया, मुंगेर में बारिश हुई। सासाराम में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में खेड़ के रघुवीर घाट पर लैंडस्लाइड हुई। 15 दिनों में यह तीसरी घटना है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में खेड़ के रघुवीर घाट पर लैंडस्लाइड हुई। 15 दिनों में यह तीसरी घटना है।

मध्य प्रदेश के मंडला में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।

मध्य प्रदेश के मंडला में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।

महाराष्ट्र के भिवंडी में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

महाराष्ट्र के भिवंडी में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा उफान पर है। नदी के बीच में स्थित नर्मदा मंदिर समेत कई मंदिर डूब गए हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा उफान पर है। नदी के बीच में स्थित नर्मदा मंदिर समेत कई मंदिर डूब गए हैं।

राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर 2 फीट से ज्यादा पानी भर गया।

राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर 2 फीट से ज्यादा पानी भर गया।

मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल ढह गया।

मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल ढह गया।

देशभर में मौसम से जुड़ी अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में तेज बारिश, तापमान गिरा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

02:40 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मंडी DC बोले- 31 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि “थुनाग की मुख्य सड़क आज से गाड़ियों के लायक बना दी गई है। कुछ राहत सामग्री के वाहन वहां भेजे गए हैं और खच्चरों की मदद से भी सामान पहुंचाया गया है।”

उन्होंने बताया कि अब भी 31 लोग लापता हैं और अभी तक किसी को ढूंढा नहीं जा सका है। राहत कार्य में करीब 250 जवानों की एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीम लगी हुई है। डीसी ने कहा कि पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत कार्य काफी चुनौतीपूर्ण है।

02:38 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के बाद धारहली और सक्तोह नदियों का जलस्तर बढ़ा

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में लगातार भारी बारिश के कारण धारहली और सक्तोह नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों के पास न जाने की अपील की है।

02:29 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में आज भारी बारिश की चेतावनी:3 जिलों में रेड, 7 में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में दी गई है। इन जिलों में आज दोपहर तक और देर रात भारी बारिश हो सकती हैं।

प्रदेश के 7 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, शिमला, सोलन और कुल्लू में आज ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है। इन जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:48 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी 29 जिलों मे अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, शनिवार को सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, नागौर, जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में 2 से 9 इंच तक पानी बरसा। डूबने से मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

सवाई माधोपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां जिला कलेक्ट्रेट तक पानी भर गया। वहीं, सीकर में विधायक के घर में पानी घुस गया। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में मौसम की 2 तस्वीरें…

सवाई माधोपुर में शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर के सदर बाजार की स्थिति कुछ ऐसी हो गई।

सवाई माधोपुर में शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर के सदर बाजार की स्थिति कुछ ऐसी हो गई।

शनिवार को तेज बारिश के बाद सवाई माधोपुर के इटावा बालाजी में घुटनों तक पानी भर गया।

शनिवार को तेज बारिश के बाद सवाई माधोपुर के इटावा बालाजी में घुटनों तक पानी भर गया।

01:40 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

आज पूरे झारखंड में गरज के साथ बारिश: 30 से 40 km/h रफ्तार से हवा चलेगी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक 9 जुलाई तक झारखंड के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है। विभाग ने वज्रपात को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

6 जुलाई यानी आज और 7 जुलाई को पूरे राज्य में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज गर्जन और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके वाली हवा भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

01:37 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 इंच तक पानी गिरेगा

बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में सबसे ज्यादा खतरा है। शनिवार को शिवपुरी, शहडोल, नरसिंहपुर, श्योपुर में कई गांव और शहर जलमग्न हो गए। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बही तो उमरिया के जौहिला डैम के गेट खोलने पड़े।

रविवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। दोपहर में जबलपुर के बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे। 5000 क्यूमेक जल निकासी होगी, जिससे नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फीट पानी की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में मौसम की 4 तस्वीरें…

शिवपुरी में बैराड के कई गांवों में बाढ़ आ गई। जोराई गांव में गाड़ियां पानी में डूब गईं।

शिवपुरी में बैराड के कई गांवों में बाढ़ आ गई। जोराई गांव में गाड़ियां पानी में डूब गईं।

नरसिंहपुर में गोटेगांव के श्रीनगर दतला नाला और ऊमर नदी उफान पर हैं। श्रीनगर से उमरिया मार्ग बाधित हो गया।

नरसिंहपुर में गोटेगांव के श्रीनगर दतला नाला और ऊमर नदी उफान पर हैं। श्रीनगर से उमरिया मार्ग बाधित हो गया।

मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। माहिष्मति घाट के पास रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। माहिष्मति घाट के पास रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

उमरिया में शनिवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोले गए।

उमरिया में शनिवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोले गए।

01:20 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के 10 जिलों में ओरेंज, 13 में यलो अलर्ट; जुलाई में 139 फीसदी ज्यादा बादल बरसे

पंजाब में मानसून का नया दौर शुरू हो चुका है। आज राज्यभर में बारिश के आसार बन रहे हैं। बीती रात लुधियाना, पटियाला व फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।

राज्य में जुलाई महीने के पहले पांच दिनों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में अभी तक 49 मिमी बारिश हुई है। जबकि इन पांच दिनों में सामान्यता 20.5 मिमी बारिश होती है। इस अनुसार जुलाई महीने में अभी तक 139 फीसदी अधिक बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:17 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; सासाराम में बिजली से 2 की मौत

मौसम विभाग ने आज बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। बाकी 20 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

शनिवार को अररिया, मुंगेर में बारिश हुई। पटना में तेज धूप के बाद शाम में तेज बारिश शुरू हो गई। सासाराम में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई। पूरी खबर पढ़ें…

मौसम की 2 तस्वीरें…

अररिया में शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट हो गई।

अररिया में शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट हो गई।

मुंगेर में शनिवार सुबह बारिश हुई। लोगों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मुंगेर में शनिवार सुबह बारिश हुई। लोगों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

01:07 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज (6 जुलाई) हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। 10 जुलाई तक राज्य में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:06 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

देश में आज के मौसम की स्थिति…

  • दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
  • उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। चारधाम यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
  • राजस्थान बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और जबलपुर जैसे जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है। बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
  • छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 7 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 6-7 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

01:04 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

01:03 AM6 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मुख्य शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments