नवरात्र के अवसर पर खेजड़ी बालाजी मंदिर में पंचामृत से अभिषेक।
झालावाड़ में नवरात्रि पर्व का आगाज हो गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नवरात्रि की स्थापना की। मंदिरों और घरों में मूर्तियां स्थापित की गईं और विशेष सजावट की गई।
.
मूर्ति चौराहा स्थित खेजड़ी बालाजी मंदिर में प्रातःकाल पंचामृत से अभिषेक के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। श्री खेजड़ी बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ ने बताया कि बालाजी और महादेव की प्रतिमाओं का पंचामृत से अभिषेक किया गया।
मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। यहां पिछले 8 वर्षों से जन सहयोग से अखंड रामायण पाठ चल रहा है। नवरात्रि के दौरान मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ होगा।
कार्यक्रम में समिति के कालूराम, प्रमोद शर्मा, रमेश बैरागी, ओम पाठक, करण सिंह राठौड़, जयप्रकाश नामदेव, विपुल गौड़, ललित प्रजापत, शुभम प्रजापत, नीरज, शिवम, छोटू राठौर, बजरंगसिंह और प्रदीप कौशिक सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।

