Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानझुंझुनूं में कहासुनी के बाद युवक पर फायरिंग: गोली हाथ पर...

झुंझुनूं में कहासुनी के बाद युवक पर फायरिंग: गोली हाथ पर लगी, लहूलुहान होकर गिरा; आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी भागे – Jhunjhunu News


झुंझुनूं में रविवार को आपसी झगड़े के बाद हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद युवक के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

.

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

अवैध हथियार से फायरिंग की, युवक के हाथ में लगी गोली जानकारी के अनुसार- सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के काकोड़ा गांव में दीपू बावरिया पुत्र राजकुमार और अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई।

युवक जिसे गोली लगी

इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। गोली दीपू बावरिया के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिसे देख आरोपी वहां से भाग निकले।

सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के अशोक कुमार जांगिड़ तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायल दीपू को तत्काल सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। चिड़ावा डीएसपी स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल दीपू के प्राथमिक बयान दर्ज किए।

पुलिस बोली- मामला आपसी विवाद का लग रहा सूरजगढ़ थाना पुलिस के अनुसार- प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। पुलिस घायल के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए टीम भेजी गई है।

हॉस्पिटल में इलाज करने मेडिकल स्टाफ

हॉस्पिटल में इलाज करने मेडिकल स्टाफ

हमलावरों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी करने के साथ ही संदिग्ध ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।

फायरिंग की घटना के बाद काकोड़ा गांव के मुख्य चौक और प्रभावित इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान लगभग हो चुकी है, उन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments