Thursday, April 16, 2026
Homeविदेशट्रम्प से मुलाकात में पूप-सूटकेस लेकर पहुंचे पुतिन के बॉडीगार्ड: इसमें...

ट्रम्प से मुलाकात में पूप-सूटकेस लेकर पहुंचे पुतिन के बॉडीगार्ड: इसमें पुतिन का मल-मूत्र इकट्ठा किया; विदेशी एजेंसियों से क्या छिपाना चाहता है रूस


वॉशिंगटन डीसी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर प्रतीकामत्मक है। (AI जनरेटेड)

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिले तो उनके बॉडीगार्ड एक खास सूटकेस लेकर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सूटकेस पुतिन के मल-मूत्र को इकट्ठा करने के लिए था।

कहा जा रहा है कि पुतिन की टीम ऐसा इसलिए करती है ताकि कोई विदेशी एजेंसी उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी न जुटा सके। फ्रांसीसी मैगजीन पेरिस मैच के मुताबिक, यह सुरक्षा प्रोटोकॉल नया नहीं है। 2017 में फ्रांस यात्रा और वियना दौरे के दौरान भी ऐसा किया गया था।

हालांकि, क्रेमलिन ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया है।

15 अगस्त को पुतिन और ट्रम्प ने करीब 3 घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात की।

15 अगस्त को पुतिन और ट्रम्प ने करीब 3 घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात की।

पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठते रहें हैं

पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। पिछले साल कजाकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके पैरों की हरकत और 2023 में बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको से मुलाकात के वक्त कुर्सी पर झटके लेने जैसी हरकतों ने अटकलें बढ़ा दी थीं।

इस तस्वीर में पुतिन अपनी कुर्सी को कसकर पकड़े हुए नजर आए थे। इसके बाद अटकलें लगाई जा रहीं थी कि ये पार्किंसन बीमारी के लक्षण हैं।

इस तस्वीर में पुतिन अपनी कुर्सी को कसकर पकड़े हुए नजर आए थे। इसके बाद अटकलें लगाई जा रहीं थी कि ये पार्किंसन बीमारी के लक्षण हैं।

पुतिन के मल-मूत्र से क्या पता लग सकता है?

  • DNA टेस्ट और मेडिकल जांच से यह पता लगाया जा सकता है कि पुतिन को कोई गंभीर बीमारी तो नहीं।
  • कैंसर, डायबिटीज, किडनी-लिवर की दिक्कतें, या न्यूरोलॉजिकल बीमारी (जैसे पार्किंसन) जैसी जानकारी बाहर आ सकती है।
  • शरीर से निकलने वाले अवशेष में दवाओं के अंश मिलते हैं।
  • इससे पता चल सकता है कि पुतिन कौन सी दवा ले रहे हैं और किस बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां लीक होने से क्या खतरा

किसी भी देश के नेता का स्वास्थ्य ‘टॉप सीक्रेट’ माना जाता है। अगर ये जानकारी बाहर आ जाए तो दुश्मन देश उसकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।

विदेशी एजेंसियां स्वास्थ्य रिपोर्ट लीक कर यह छवि बना सकती हैं कि राष्ट्रपति कमजोर या बीमार हैं। इससे घरेलू राजनीति और जनता का भरोसा डगमगा सकता है।

यही वजह है कि पुतिन की सिक्योरिटी एजेंसी मल-मूत्र तक इकट्ठा करके रूस ले जाती है।

यह कदम भले ही अजीब लगे, लेकिन इससे वे अपने राष्ट्रपति की इमेज, पॉलिटिकल ताकत और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों की रक्षा करते हैं।

यह कदम भले ही अजीब लगे, लेकिन इससे वे अपने राष्ट्रपति की इमेज, पॉलिटिकल ताकत और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों की रक्षा करते हैं।

पुतिन की सेहत को लेकर और कैसी अफवाहें उड़ चुकी हैं?

  • पुतिन की सेहत को लेकर रूसी प्रशासन ने बहुत अधिक गोपनीयता बरती है। इसी कारण मीडिया पुतिन की सेहत के बारे में उनके फोटो और वीडियो के जरिए कयास लगाता रहता है। ऐसी अफवाहें अक्सर उड़ती रही हैं कि पुतिन को थायरॉयड का कैंसर है, या फिर कमर की समस्या है अथवा साइकोसिस है।
  • एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल के सर्जन येवगेनी सेलिवानोव काला सागर तट पर स्थित पुतिन के महल में उनसे मिलने के लिए 35 बार जा चुके हैं। सेलिवानोव थायरॉयड कैंसर के विशेषज्ञ हैं।
  • नवंबर 2020 में पॉलिटिकल एनालिस्ट वलेरी सोलोवी ने कैंसर और पार्किंसन रोग थ्योरी का खुलासा किया था। सोलोवी ने दावा किया था कि पुतिन इमरजेंसी सर्जरी भी करवा चुके हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सर्जरी दरअसल कैंसर का ऑपरेशन थी। हालांकि रूसी प्रशासन पुतिन की सेहत संबंधी दावों को खारिज करता रहा है।

————————————–

पुतिन-ट्रम्प की मुलाकात से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

PHOTOS- पुतिन का रेड-कार्पेट वेलकम, ट्रम्प की गाड़ी में गए:अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूछा- कत्लेआम कब रुकेगा; पुतिन का इशारा- मैंने सुना नहीं

यूक्रेन जंग पर बात करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शुक्रवार देर रात अलास्का के एंकरेज शहर पहुंचे।यहां ट्रम्प ने खुद पुतिन का स्वागत किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments