Sunday, April 12, 2026
Homeफूडट्राई करें ये स्पेशल पहाड़ी फिश करी रेसिपी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां...

ट्राई करें ये स्पेशल पहाड़ी फिश करी रेसिपी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां…


Last Updated:

Tasty Fish Curry Recipe: उत्तराखंड की पहाड़ी फिश करी अपने अनोखे मसालों और पारंपरिक पकाने के तरीकों से दिल जीतती है. बागेश्वर की अनीता टम्टा ने बताया कि इसे धीमी आंच पर पकाकर इसका नैचुरल फ्लेवर बरकरार रखा जाता ह…और पढ़ें

बागेश्वर: अगर आप फिश लवर हैं और अब तक केवल मिथिला, बंगाली या गोअन स्टाइल की मछली करी का ही आनंद लेते आए हैं, तो अब समय है अपने स्वाद में नया ट्विस्ट लाने का. उत्तराखंड की पहाड़ी फिश करी एक ऐसी डिश है, जो अपने अलग मसालों, पारंपरिक पकाने के तरीकों और पहाड़ी पानी की ताजगी भरी मछलियों के कारण खाने वालों का दिल जीत लेती है.

कुमाऊं और गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में मिलने वाली यह डिश खासतौर पर जाखिया, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी और लहसुन-प्याज के बेहतरीन (Fish Curry Recipe) मिश्रण से तैयार होती है. जाखिया, जो पहाड़ों का एक अनोखा बीज मसाला है, इसमें ताजगी और हल्की कुरकुराहट लाता है. वहीं पहाड़ी नदियों और झीलों में पाई जाने वाली मछलियां साफ और ठंडे पानी में पनपने के कारण अपने आप में ही स्वादिष्ट होती हैं.

पहाड़ी फिश करी का ट्रेडिशनल तरीका
बागेश्वर की कुशल गृहिणी अनीता टम्टा ने लोकल 18 को बताया कि पहाड़ की खास मछली करी अपने मसालों और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले साफ की हुई मछली को हल्दी और नमक लगाकर हल्का सेंक लें. इसके बाद कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करके प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर भूनें. फिर धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर मसाला तैयार करें. अब इसमें पानी डालकर उबालें और मछली डाल दें. धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं और चावल या रोटी के साथ परोसें. पहाड़ी मसालों की खुशबू इस डिश को और भी लाजवाब बना देती है.

मसालों और धीमी आंच का जादू
पहाड़ी फिश करी का स्वाद इसके पकाने के तरीके से और भी खास बनता है. मछली को ज्यादा तला नहीं जाता, बल्कि हल्के मसालों में पकाकर उसका नैचुरल फ्लेवर बरकरार रखा जाता है. धीमी आंच पर पकाने से मसालों की खुशबू मछली में अच्छी तरह समा जाती है और स्वाद दोगुना हो जाता है. कई गांवों में इसे अब भी तांबे या लोहे की कढ़ाई में पकाया जाता है, जिससे इसका फ्लेवर और गहरा हो जाता है. यह डिश स्टीम्ड चावल के साथ तो बेहद स्वादिष्ट लगती ही है, लेकिन अगर इसे पहाड़ी गढ़वाली या कुमाऊंनी रोटी के साथ खाएं, तो इसका स्वाद और भी निखरकर सामने आता है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 महीने मिलने वाले पहाड़ी लिंगड़े को सालभर तक प्रिजर्व रखने का जबरदस्त तरीका! ट्राई करें ये रेसिपी

पर्यटकों की पसंद
बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में आने वाले पर्यटक जब स्थानीय ढाबों या होमस्टे में यह डिश चखते हैं, तो अक्सर इसकी रेसिपी पूछे बिना नहीं रहते. कई लोग तो पहाड़ की ट्रिप से लौटने के बाद घर पर भी पहाड़ी फिश करी बनाने की कोशिश करते हैं. अगर आप कभी पहाड़ों की यात्रा पर आएं, तो पहाड़ी फिश करी का स्वाद जरूर लें. इसके बिना आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी और पहाड़ों की असली स्वाद यात्रा का आनंद अधूरा रह जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ट्राई करें ये स्पेशल पहाड़ी फिश करी रेसिपी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments