Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार: अयोध्या से...

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार: अयोध्या से दबोचा गया कार चालक – Lucknow News




लखनऊ के चिनहट इलाके में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर लटकाकर घसीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अयोध्या निवासी सत्यम वर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अयोध्या-लखनऊ मार्ग स्थित जगनपुर ईदगाह के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी सत्यम वर्मा पुत्र फूलचंद्र वर्मा, ग्राम शिवदासपुर थाना पूरा कलंदर जिला अयोध्या का रहने वाला है। घटना के समय वह KIA Carens कार संख्या UP32PC4498 चला रहा था। आरोपी के खिलाफ चिनहट थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी की जान लेने की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान बोनट पर लटकाकर घसीटा जानकारी के अनुसार रविवार को यातायात पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी गौरव बंसल ने तहरीर देकर बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी चालक ने कार से टक्कर मारने की कोशिश की। बचने के प्रयास में आरक्षी कार के बोनट पर आ गए, जिसके बाद चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में चिनहट थाने में मुकदमा संख्या 245/26 धारा 121(1) और 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी घटना का संज्ञान लेते ही पुलिस अधिकारियों ने कई टीमों का गठन किया। उच्चाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और सर्विलांस व स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी चालक को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments