ट्रैफिक सुधारने के लिए राजस्व अमला, पुलिस और नगर पालिका निगम ने मालवा मिल चौराहे से जंजीर वाला चौराहा और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी व पुलिस का अमला मौज
.
नगर निगम, पुलिस-जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई करने सड़क पर उतरे।
इस दौरान 25 टीन शेड भी हटाए। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा 8 ट्रक सामान जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की। जिसमें 4 ट्रक में टू व्हीलर वाहन और 4 ट्रक में अन्य सामग्री जब्त की गई है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस विभाग ने सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन टीम ने सामान जब्त कर लिया।
लोगों ने जताया विरोध जब टीम द्वारा कार्रवाई की गई तो लोगों ने विरोध भी जताया। इसके साथ ही जब गाड़ियों को भी दो पहिया गाड़ियों को भी ट्रक में चढ़ाया गया तो लोग विरोध करने लगे। इस दौरान बहस की स्थिति भी बनी, लेकिन अधिकारियों के आगे उनकी एक न चली।
वहीं, कुछ व्यापारियों ने सामान जब्त नहीं करने की गुहार भी लगाई। टीम ने यहां से अवैध बोर्ड, डिस्प्ले, दुकान के बाहर रखा सामान, दो पहिया वाहन आदि समान जब्त किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

