Last Updated:
Asha Bhosle Abhijeet Bhattacharya Blockbuster Song : संगीतकार ने जिस गाने को पूरे जोश से सुनाया, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उसे खारिज कर दिया. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर का कहना था कि ट्यून कहानी की सिएचुशन के हिसाब से सही नहीं है. गाना बहुत ही फास्ट है. बहुत ही एनर्जी से भरपूर है. संगीतकार ने कई और धुन सुनाईं लेकिन कोई भी सिलेक्ट नहीं हुईं. अंत में कुछ ऐसा हुआ कि उसी धुन पर बना गाना ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहचान बन गया. आशा भोसले-अभिजीत ने इस गाने को इतनी शिद्दत से गाया कि गाना बलॉकबस्टर बन गया. फिल्म ने 11 अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया. वो गाना कौन सा था और वो ब्लॉकबस्टर फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं.
संगीतकार की जिस धुन को पहले ही दिन रिजेक्ट कर दिया जाए, फिर उसी ट्यून पर बना गाना पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना ले तो इसे आप क्या कहेंगे. जिस गाने को बहुत ज्यादा फास्ट होने का कारण बताते हुए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने रिजेक्ट कर दिया, बाद में उसी धुन पर बने गाने को पूरे देश ने गुनगुनाया. यह चमत्कार 1995 में रिलीज हुई एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ हुआ था. इस गाने को आशा भोसले और अभिजीत भट्टाचार्य ने चुलबुले अंदाज में गाकर लव एंथम बनाया. हम शाहरुख खान-काजोल स्टारर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सुपरहिट गाने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ की बात कर रहे हैं. यह गाना कैसे बना, आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा……

शाहरुख खान-काजोल स्टारर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी. आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी यह पहली फिल्म थी. आदित्य चोपड़ा ने ही स्टोरी-स्क्रीनप्ले लिखा था. प्रोड्यूसर यश चोपड़ा थे. म्यूजिक जतिन-ललित ने दिया था. फिल्म का संगीत साल 1995 का बेस्ट सेलिंग म्यूजिक रहा था. फिल्म में कुल 7 गाने रखे गए थे. हर गाना सुपरहिट था. आज भी इस फिल्म के गाने शादी-पार्टी में सुनने को मिल जाते हैं.

फिल्म का एक सुपरहिट गाना ‘जरा सा झूम लूं मैं’ पहले रिजेक्ट हो गया था. संगीतकार जतिन पंडित ने अपने ही यूट्यूब चैनल पर ‘जरा सा झूम लूं मैं, अरे ना रे ना’ गाने का दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि इस गाने का आइडिया रात में सोते-सोते आया था. बकौल जतिन पंडित, ‘डीडीएलजे के एक के बाद एक गाने रिकॉर्ड होते गए. मैं सो रहा था, तभी मेरे दिमाग में एक ट्यून आई. वो ट्यून रात के 2-3 बजे आई थी. ऐसी कोई ट्यून जब आधी रात को आती है तो उसमें जिंदगी बहुत होती है. वो ट्यून कालजयी होती है. मेरे साथ ऐसा कई बार हो चुका है. मैंने उठा और अपनी वाइफ से रिकॉर्डर मंगवाया. मैंने ‘तारा ता तारा तारा तारा ता तारा ता..’ पूरी ट्यून रिकॉर्ड कर ली.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

जतिन पंडित ने आगे बताया, ‘गाने का पूरा मुखड़ा और अंतरे की एक कड़ी मैंने गा दी. सुबह जब उठा तो मैंने पाया कि धुन बहुत अच्छी है. फिल्म में एक सिचुएशन थी कि लड़की (काजोल) ने ठंडी में ब्रांडी पी ली है. ब्रांडी पीने के बाद वो होश खो देती है. उसका ख्याल आजाद हो जाते हैं. वहां के लिए यह गाना सही था. मैंने और मेरे भाई ललित ने आदित्य चोपड़ा को यह गाना जबर्दस्ती सुनाया लेकिन सबको लगा कि गाने में बहुत ज्यादा एनर्जी है और गाना बहुत फास्ट है. हमने कहा कि गाने के लिए बहुत मेहनत की है. कोई भी इस सिचुएशन में अप्रूव नहीं हो रहा था.’

जतिन पंडित ने दिलचस्प किस्से के बारे में कहा, ‘हम लोग दिल से चाहते थे कि ये ट्यून आ जाए. हम लोग यश चोपड़ा के घर गए. गीतकार आनंद बख्शी कोई गाना लिखने आए हुए थे. वो गाना ‘घर आजा परदेसी, तेरा देश बुलाए रे’ था. उसी दौरान आदित्य चोपड़ा ने हमसे ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाने की ट्यून सुनाने के लिए कहा. हमने पूरे जोश से गाना सुनाया. बख्शी साहब का ट्यून को समझने का एक अलग ही नजरिया था.’

जतिन ने बताया, ‘जब प्रोड्यूसर-डायरेक्टर धुन सुनते हैं तो सिचुएशन पर ध्यान देते हैं. बख्शी साहब सिर्फ ट्यून पर ध्यान देते हैं. उन्होंने ट्यून सुन ली. यश चोपड़ा अभी भी खुश नहीं थे. उन्होंने कहा कि शराब का असर टीनेजर पर अलग ही होगा. उन्होंने कहा कि शराब पीने के बाद ये लोग जमीन-आसमान एक कर देंगे. फिर बख्शी साहब ‘जरा झूम लूं मैं’ गाना लिखकर लाए. गाना जब बनकर रिकॉर्ड हुआ तो और अच्छा लगने लगा. पैम चोपड़ा बहुत खुश हुईं. एक सैंपल शाहरुख खान को भेजा गया. शाहरुख खान का मेरे पास फोन आया. उन्होंने गाने की बहुत तारीफ की.’

फिल्म का एक और पॉप्युलर गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ का मुखड़ा आदित्य चोपड़ा ने लिखा था. करीब 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 103 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. यह बॉलीवुड की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है. . डीडीएलजे को एक नेशनल अवॉर्ड और 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कुल 15 अवॉर्ड मिले थे.

