Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारडुमरांव विधायक ने लगाया विकास कार्यों में देरी का आरोप: 247...

डुमरांव विधायक ने लगाया विकास कार्यों में देरी का आरोप: 247 KM सड़क-बाईपास का काम अटका, अजीत कुशवाहा बोल-नेताओं के दबाव में काम कर रही सरकार – Buxar News



डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा ने सरकार पर विकास कार्यों में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 114 ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों की कुल लंबाई 247.25 किलोमीटर है। इस परियोजना की कुल ला

.

विधायक ने बताया कि डुमरांव बाईपास को मंजूरी मिले तीन साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन अभी तक निर्माण एजेंसी को जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसी तरह भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान कला विश्वविद्यालय की स्वीकृति को भी तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। परंतु कला महाविद्यालय अभी तक शुरू नहीं किया गया है।

नेताओं के दबाव में काम कर रही सरकार

कुशवाहा का आरोप है कि बिहार में भाजपा-जदयू सरकार स्थानीय नेताओं के दबाव में काम कर रही है। चुनाव में हार के भय से प्रेरित होकर और मंत्रियों के इशारे पर अधिकारियों को प्रभावित किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विकास योजनाओं को विधानसभा में तर्कपूर्ण चर्चा और आंदोलन के माध्यम से स्वीकृत करवाया गया था।

संबंधित एजेंसियों को कार्य आवंटन हो जाने के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments