आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ।
तरनतारन उपचुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व सुखजिंदर सिंह की रंधावा की गर्दन से लोगों ने किल्ला निकाल दिया
.
अब धालीवाल की बातचीत के चार प्वाइंट समझे
लोगों ने विकास के नाम पर वोटें डाली
धालीवाल ने कहा कि तरनतारन के लोगों ने विकास के कामों पर वोटें डाली है । विरोध दल वाले कहते थे कि पंथक हलका है। हम कहते थे कि लोग विकास के नाम पर वोट डाले । लोगों ने हमारी अपील सुनी, विकास के नाम पर वोट डाली। जो लोग धार्मिक इश्यू उठाते थे। उनकी बहुत बुरी तरह हार हुई है। बिट्टू नोट करे, बीजेपी को पंजाबी वोट नहीं डालेंगे कांग्रेस और जो नया अकाली दल वारिस पंजाब व बीजेपी सबसे पीछे रही। खासकर केंद्रीय मंत्री बिट्टू नोट कर ले वह बहुत गप्पें मारते थे कि हम ऐसे करेंगे, हम ऐसे करेंगे। यह साफ हो गया कि बीजेपी को पंजाब में कोई वोट नहीं पड़ने वाली है।
कांग्रेस के सात सीएम सपना खत्म कर दे कांग्रेस के जो सात मुख्यमंत्री चल घूम रहे थे, चन्नी, बाजवा, वड़िंग, सिद्धू व सुखी रंधावा .. सभी को सोचना चाहिए। अपने अंदर से यह सपना खत्म कर दो न कांग्रेस कांग्रेस लड़ाई में थी और न 2027 में होगी। वडिंग और बाजवा की गर्दन से किल्ला निकाला राजा वडिंग ने वोट लेने के लिए बड़े बेतुके बयान दिए है। तरनतारन के लोगों ने ने राजा वड़िंग और बाजवा की गर्दन से किला अच्छी तरह निकाल दिया है। लोग विकास को ही वोट डालेंगे। विकास सीएम भगवंत मान ने करवाया है। 2027 में विकास के नाम पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे।
बीजेपी सारे मुख्यमंत्री भी लगा, तो भी नहीं जीतेगी पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी वाले अपने सारे मुख्यमंत्री भी प्रचार के लिए भेज दे तो भ्ज्ञी वह चुनाव नहीं जीत सकते है। जो मर्जी कर ले। विरोधी दल वाले कहते है कि यह चुनाव सेमीफाइनल है। हम सेमीफाइनल जीत गए है। यह अब फाइनल की तैयारी है।

