Thursday, July 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशतीन बच्चों की मां ने घर में लगाई फांसी: पति मजदूरी...

तीन बच्चों की मां ने घर में लगाई फांसी: पति मजदूरी करने गया था; बोला- परिवार में नहीं था विवाद – Vidisha News




विदिशा के पठारी हवेली गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को हुई। परिजनों ने महिला का शव फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतका की पहचान शिल्पी बाई आदिवासी (25) के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। बुधवार को वह धान रोपाई के काम पर गया था। शाम को घर लौटने पर पत्नी सामान्य थी और परिवार में सब कुछ ठीक था। देर रात वह शौच के लिए बाहर गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो देखा कि पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगा ली थी। उसने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। पति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी चार साल पहले हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिवार में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था, और उसे समझ नहीं आ रहा कि पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments