Wednesday, October 28, 2026
Homeबिज़नेसदिल्ली की सुगंधा ने हार को बनाया जीत, घर बैठे शुरू कर...

दिल्ली की सुगंधा ने हार को बनाया जीत, घर बैठे शुरू कर दिया मसालों का कारोबार


नई दिल्ली: कहते हैं कि भगवान को जब किसी इंसान को ऊंचा उठाना होता है और आगे बढ़ाना होता है तो वह उसकी सबसे ज्यादा परीक्षा लेता है. ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की रहने वाली सुगंधा मल्होत्रा (Sugandha Malhotra) के साथ. उन्होंने सबसे पहले बुटीक बिजनेस शुरू किया था. उसमें उन्हें कई लाख का नुकसान हुआ. तब उन्होंने हार मान ली थी, क्योंकि उनको लग रहा था कि अब शायद वह जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएंगी. आज सुगंधा मल्होत्रा जानी-मानी बिजनेस वूमेन बन चुकी हैं.

आज कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड तक उनके प्रोडक्ट को पसंद किया जा रहा है. आलम यह है कि हर महीने सिर्फ ऑनलाइन ही उनकी 15 से 20 लाख रुपए की कमाई हो रही है. सुगंधा मल्होत्रा बताती हैं कि उनका मसाले का बिजनेस है, जिसका नाम अमाशा मसाला (Amashaa Masala) है, जो कि उन्होंने अपने पति अमन और बेटे शान के नाम को मिला कर रखा है.

कोरोना से घर में हुई दो मौतों ने तोड़ा

सुगंधा मल्होत्रा ने बताया कि 2019 में उन्होंने होम मेड फूड कैटरिंग का बिजनेस शुरू किया था. 2020 में कोविड-19 आ गया. इस दौरान पहली लहर में लोगों ने अपने घरों पर खूब पार्टी की थी, तो लोग उनको खाना बनाने का ऑर्डर देते थे. इसी दौरान वह अपने जो घर के बने हुए प्रीमिक्स थे. उनको भी फ्री में लोगों को देती थी. उसके बाद थोड़ा सा उनका यह बिजनेस चल ही था कि कोविड -19 की दूसरी लहर आ गई. 2021 में उस दौरान उनकी सास को कोरोना हो गया और वह पूरी तरह से बेड रेस्ट हो गई.

उनकी पूरी सेवा करने का काम इन्होंने किया. इस दौरान इन्होंने अपना सब कुछ बंद कर दिया था. इसके बाद उनकी सिस्टर-इन-लॉ की मृत्यु हो गई और 15 दिन बाद सास भी खत्म हो गई. पूरे घर में गम का माहौल बन गया था. सुगंधा मल्होत्रा ने बताया कि क्योंकि उन्हें खाना बनाना और खाना खिलाने का शौक है, तो उन्होंने इसी में दोबारा अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोचा और उनके पति ने इसमें पूरा सहयोग किया.

बना रही हैं रेडी टू कुक रेसिपी आइटम

सुगंधा मल्होत्रा ने बताया कि 2021 नवंबर में जब उन्होंने पहली दुकान खोली, तब वह सिर्फ अलग-अलग जूस बनाती थी. कुछ लोगों ने रील बनाई तो थोड़ी वायरल हुई. उससे कमाई होना शुरू हो गई, लेकिन संघर्ष का आलम यह था कि कमाई 3000 रुपए की थी और खर्चा डेढ़ लाख रुपए का. तभी पति ने आइडिया दिया कि क्यों ना वह अपने दालों का भी बिजनेस शुरू करें. दालों के तौर पर उन्होंने रेडी टू कुक रेसिपी आधारित प्रोडक्ट बनाएं, जो लोग बाहर रहते हैं या घर से दूर रहते हैं, जिनके पास सारे मसाले पीसने से लेकर के मसाले को बनाने तक का वक्त नहीं होता है.

ये दाल और ग्रेवी आइटम उनके लिए उन्होंने लॉन्च किया था, जिसे प्रीमिक्स कहते हैं. उन्होंने बताया कि प्रीमिक्स (Premix) एक ऐसा सूखा पाउडर या तैयार मिश्रण होता है, जिसमें किसी विशेष रेसिपी या उत्पाद को बनाने के लिए जरूरी सभी सूखी सामग्री पहले से ही एक निश्चित अनुपात में मिलाई जाती है. इसे सिर्फ कुकर में डालकर पानी और पकाना होता है. बाकी सब कुछ आपको इसके अंदर मिक्स मिलता है. इसलिए लोगों ने इसे हाथों हाथ खरीदा.

18 महीने तक नहीं खराब होगी दाल

सुगंधा मल्होत्रा ने बताया कि उनके जो आइटम हैं वह 11 महीने से लेकर 18 महीने तक खराब नहीं होंगे. इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं है और किसी भी तरह का कोई केमिकल है. यह सब कुछ उन्होंने सुखाकर, धोकर और फिर पीसकर बनाया है. इसीलिए यह 11 से लेकर 18 महीने तक खराब नहीं होंगे. बस इसमें गीला चम्मच नहीं डालना है. अगर कीमत की बात करें तो 230 रुपए से लेकर आगे की रेंज तक हैं. इनके रेडी टू कुक फूड आइटम है.

इनका बिरयानी का प्रोडक्ट सबसे ज्यादा बिकता है. एक महीने में 200 से लेकर 300 तक बिरयानी प्रोडक्ट बिक जाता है. यही वजह है कि हर महीने ऑनलाइन 15 से 20 लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है. वहीं, आगे वह विदेश तक अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं. इसके अलावा फ्रेंचाइजी भी उन्होंने देनी शुरू कर दी है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments