Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली की IRS अधिकारी बनेंगी हरियााणा की बहू: भिवानी के राहुल...

दिल्ली की IRS अधिकारी बनेंगी हरियााणा की बहू: भिवानी के राहुल के लिए IPS विकल्प छोड़ा; UPSC की तैयारी के दौरान हुई मुलाकात – Panchkula News


दिल्ली की इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी ने हरियाणा के IRS अफसर संग परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लिया है। दोनों एक ही बैच के हैं। खुशबू ओबेरॉय 2023 बैच की IRS अधिकारी हैं। वह नई दिल्ली की रहने वाली हैं। खुशबू वर्तमान में दिल्ली में ही तैनात ह

.

खुशबू ओबेरॉय के जीवनसाथी IRS राहुल सांगवान का परिवार भिवानी के मिताथल गांव में रहता है। वे मूलरूप से चरखी दादरी जिले के चरखी गांव के रहने वाले हैं। राहुल सांगवान की ऑल इंडिया 508वीं रैंक थी। वे भी फिलहाल दिल्ली में ही सेवाएं दे रहे हैं।

दिल्ली में UPSC की तैयारी के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई। ऑल इंडिया 139वीं रैंक के बावजूद खुशबू ओबेरॉय ने IPS बनने का मौका छोड़ते हुए राहुल के लिए IRS का विकल्प चुना। दोनों अधिकारियों ने IRS की ट्रेनिंग भी एक साथ पूरी की है, जहां से उनकी दोस्ती और आपसी समझ और भी मजबूत हो गई।

अब दोनों ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा की। राहुल के पिता नीर सांगवान ने बताया कि 10 जनवरी को दोनों की रिंग सेरेमनी दिल्ली के एक होटल में होगी। रिंग सेरेमनी में परिवार के लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है। परिवार के अनुसार दोनों तरफ से करीब 100 लोग फंक्शन के लिए निमंत्रित किए गए हैं।

UPSC में 508 रैंक आने पर राहुल का स्वागत करते हुए ग्रामीण।- फाइल फोटो।

अब IRS कपल के बारे में विस्तार से पढ़िए…

  • होटल कारोबारी की बेटी हैं खुशबू: खुशबू ओबेरॉय का जन्म नई दिल्ली में होटल कारोबारी के घर हुआ। उनके पिता संजीव ओबेरॉय के दिल्ली में पीरागढ़ी एरिया में होटल, बैंक्वेट हॉल और मैरिज गॉर्डन हैं। खुशबू की रिंग सेरेमनी के लिए दिल्ली के नारायणा में अरोहा होटल को बुक किया गया है।
  • दिल्ली से ग्रेजुएट हुईं: खुशबू ओबेरॉय ने लेडी इरविन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से होम साइंस में BSc की है। वह वर्तमान में IRS (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं, जिन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर और डिसिप्लिन के साथ मेहनत करके यह सफलता हासिल की है। बिजनेस फैमिली से आने वाली खुशबू अपने परिवार से पहली सरकारी ऑफिसर हैं।
  • चरखी के रहने वाले हैं राहुल: भिवानी के मिताथल गांव में रहने वाले राहुल सांगवान के पिता नीर सांगवान गांव में ही बाबा खूबी नाथ के नाम से 10वीं कक्षा तक का स्कूल चलाकर बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।
  • सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएट: राहुल ने बताया कि उनका मुख्य विषय पॉलिटिकल साइंस रहा है। उन्होंने छह से 7 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की है। राहुल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से BSc की। प्रारंभिक स्कूली शिक्षा आदर्श विद्या मंदिर, भिवानी से प्राप्त की। पिता के स्कूल से ही 8वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से पास की। 10वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत, 12वीं की परीक्षा श्रीराम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बौंद से 97 प्रतिशत अंक लेकर पास की।
यूपीएससी में 508 रैंक आने पर राहुल को मिठाई खिलाते हुए परिवार के लोग।- फाइल फोटो।

यूपीएससी में 508 रैंक आने पर राहुल को मिठाई खिलाते हुए परिवार के लोग।- फाइल फोटो।

HCS में भी चयनित हो चुके राहुल सांगवान फरवरी 2022 में घोषित हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के परिणाम में भी राहुल ने 27वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने हिपा गुरुग्राम में ट्रेनिंग भी पूरी कर ली थी। लेकिन इसी दौरान UPSC के द्वारा 2023 में घोषित परिणाम में उनको 508वीं रैंक मिली। राहुल की मां उर्मिला आंगनवाड़ी वर्कर हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments