Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली को जलभराव मुक्त बनाने की मुहिम तेज: 3.4 मिलियन मीट्रिक...

दिल्ली को जलभराव मुक्त बनाने की मुहिम तेज: 3.4 मिलियन मीट्रिक टन सिल्ट निकाली गई, CM बोलीं- 311 ऐप के जरिए करें शिकायत – New Delhi News




दिल्ली सरकार राजधानी को जलभराव मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर नालों की डी-सिल्टिंग का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में अब तक 3.4 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक सिल्ट निकाली जा चुकी है। साथ ही, 311 एप के माध्यम से नागरिकों को भी इस अभियान का भागीदार बनाया गया है, ताकि किसी भी नाले की सफाई से जुड़ी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह पहल स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर मानसून प्रबंधन वाली दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का दावा है कि नालों की समयबद्ध सफाई से बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव की घटनाओं में कमी आएगी। अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को भी इसमें भागीदार बनाया गया है। ‘311 ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं लोग’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नाला गंदा दिखाई दे या सफाई को लेकर कोई समस्या हो, तो लोग 311 ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सरकार के अनुसार यह पहल केवल नालों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर मानसून प्रबंधन वाली दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन का लक्ष्य है कि बारिश के मौसम में राजधानी के प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति को न्यूनतम रखा जाए और नागरिकों को राहत मिले। जलभराव मुक्त बनाने को लेकर सरकार के दावे 3.4 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक सिल्ट निकाली गई
जलभराव मुक्त दिल्ली के लक्ष्य पर सरकार का फोकस
311 ऐप के जरिए नागरिक दर्ज करा सकेंगे शिकायत
शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई का दावा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments