Sunday, April 12, 2026
Homeदेशदिल्ली ब्लास्ट: श्रीनगर में 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बटमालू का तुफैल...

दिल्ली ब्लास्ट: श्रीनगर में ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बटमालू का तुफैल नियाज भट गिरफ्तार


Last Updated:

Delhi Blast: श्रीनगर में एसआईए ने ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में तुफैल नियाज भट समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया. यह मामला अल फलाह विश्वविद्यालय से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त होने और दिल्ली के लाल किले के पास कार में ब्लास्ट होने से जुड़ा है.

ख़बरें फटाफट

10 नवंबर को लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 15 लोग मारे गए थे. (पीटीआई)

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने शनिवार को यहां ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शहर के बटमालू इलाके के निवासी तुफैल नियाज भट के रूप में हुई है. उसे ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

अक्टूबर के मध्य में नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में श्रीनगर पुलिस द्वारा जांच शुरू करने के बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती ने व्यक्तिगत रूप से जांच का नेतृत्व किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले तीन संदिग्धों (आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद) को गिरफ्तार किया गया.

उनसे पूछताछ के बाद मौलवी इरफान अहमद को गिरफ्तार किया गया. वह पूर्व पैरा-मेडिक था और अब इमाम है. उसने कथित तौर पर पोस्टर मुहैया कराए थे और डॉक्टरों को कट्टरपंथी बनाया था. जांचकर्ता फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय पहुंचे. वहां डॉ. मुजफ्फर गनई और डॉ. शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

श्रीनगर में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बटमालू का तुफैल नियाज गिरफ्तार



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments