Realme ने एक बार फिर से अपने इस साल लॉन्च हुए मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया है। चीनी कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा किया है। पहले भी कंपनी इन दोनों फोन की कीमत बढ़ा चुकी है। दिवाली से पहले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से एक बड़ा झटका दिया गया है। रियलमी के ये दोनों फोन Realme 16 सीरीज के हैं, जिन्हें साल की पहली छमाही में पेश किया गया है।
कंपनी ने Realme 16 और Realme 16T की कीमत में यह इजाफा किया है। इन दोनों स्मार्टफोन के सभी तीन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ गई है। Realme 16 को प्राइस हाइक के बाद 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 36,999 रुपये था। फोन की कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, Realme 16T को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। पहले इसकी कीमत 30,999 रुपये थी। कंपनी ने फोन की कीमत 1,000 रुपये बढ़ा दी है।
Realme 16 की नई कीमत
Realme 16 तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 36,999 रुपये थी, जो अब 41,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 42,999 रुपये है। प्राइस हाइक के बाद ये दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 43,999 रुपये और 47,999 रुपये में मिलेंगे।
Realme 16T की नई कीमत
Realme 16T भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 30,999 रुपये थी, जो अब 31,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है। प्राइस हाइक के बाद ये दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 33,999 रुपये और 36,999 रुपये में मिलेंगे।
Realme 16 सीरीज के ये दोनों फोन बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। Realme 16 में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है। वहीं, Realme 16T में 8,000mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इन दोनों फोन के बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें – Dell ने भारत में लॉन्च किया टचसक्रीन वाला AI लैपटॉप, मिलेगा 32GB रैम और 1TB स्टोरेज

