Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदुर्गा प्रतिमा स्थापना पर विवाद; दो पक्षों में मारपीट: मैहर में...

दुर्गा प्रतिमा स्थापना पर विवाद; दो पक्षों में मारपीट: मैहर में बिजली काटकार की स्थापना; कई घायल – Maihar News


मैहर के लटागांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गुरुवार शाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता परिवार ने दुर्गा प्रतिमा स्थापना के संबंध में तहसील से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त किया था। आरोप है कि इसके बावजूद, दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन गड्ढा खोदकर पंडाल बनाना शुरू कर दिया।

बिजली काटकर की प्रतिमा स्थापित

शिकायतकर्ता पक्ष का यह भी आरोप है कि 17 सितंबर की रात बिजली की तार काटकर प्रतिमा स्थापित की गई थी। अगले दिन सुबह जब शिकायतकर्ता परिवार ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।

मारपीट में ये हुए घायल

पीड़ित पक्ष ने राजेश पटेल, राजा पटेल, कुसुम पटेल, सुनीता पटेल और मुकेश पटेल पर गाली-गलौज करते हुए डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में शिकायतकर्ता स्वयं, उनके बेटे रोहित पटेल, जेठानी सुख्खी बाई पटेल और देवरानी सुनीता पटेल घायल हो गए।

सुख्खी बाई पटेल को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें शासकीय अस्पताल मैहर में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments