Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदूसरे दिन भी हज यात्रियों की वापसी जारी: भोपाल एयरपोर्ट पर...

दूसरे दिन भी हज यात्रियों की वापसी जारी: भोपाल एयरपोर्ट पर उतरी 109 हाजियों की फ्लाइट – Bhopal News



हज यात्रा 2025 से लौट रहे मध्यप्रदेश के यात्रियों की वापसी का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह करीब 5:46 बजे जेद्दाह से आई दूसरी फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें 109 हाजी सवार थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। राज्य हज समिति

.

हाजियों का गुलदस्तों से किया स्वागत

शनिवार को पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट पर गुलदस्तों से स्वागत किया गया। परिजन, रिश्तेदार और समाजजन बड़ी संख्या में अपने अजीजों को लेने एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों की सुविधा के लिए हज समिति ने पेयजल, व्हीलचेयर, दवा वितरण और अन्य जरूरी इंतजाम किए हैं। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी के अलावा वक्फ बोर्ड के अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। यात्रियों को हज की मुबारकबाद देते हुए कहा गया कि इस बार राज्य से 8,300 हाजी रवाना हुए थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments