- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Dehradun Cloudburst Himachal Flood | Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Alert
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटा। भारी बारिश से तमसा नदी में आई बाढ़ में 2 लोग लापता हो गए, जबकि कई गाड़ियां बह गईं। देहरादून में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बाढ़ में टपकेश्वर महादेव मंदिर डूब गया। पुजारी ने बताया- सुबह 5 बजे नदी में बाढ़ आई, पूरा मंदिर डूब गया, कई मूर्तियां बह गईं। हालांकि, गर्भगृह सुरक्षित है। पानी उतरने पर मंदिर में 2 फीट मलबा दिखा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर बस स्टैंड में भी रात में हुई बारिश के बाद मलबा भर गया। बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं। राज्य में 3 नेशनल हाईवे बंद हैं। 493 सड़कों पर आवाजाही ठप है।
भारी बारिश ने महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे ट्रैक, सब-वे और सड़कों पर पानी भर गया। बीड में 11 ग्रामीणों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया।
बाढ़ और बारिश से जुड़ी तस्वीरें…

देहरादून में बादल फटने से आई बाढ़ में कार फंस गई। एक शख्स कार को बहने से बचाने की कोशिश करता नजर आया।

मंडी के धर्मपुर में बस स्टैंड में बसें बाढ़ के पानी में बहकर काफी दूर तक चली गईं। पानी कम होने पर चारों तरफ मलबा फैला दिखाई दिया।

भारी बारिश के बाद देहरादून के तापकेश्वर मंदिर को नुकसान पहुंचा। मंदिर में मलबा भर गया।
राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

देशभर में मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भारी बारिश के बाद डेंटल कॉलेज के पास पुल बहा
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेशः मंडी में बारिश के बाद कई गाड़ियों को नकुसान पहुंचा
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: शिमला के हिमलैंड में लैंडस्लाइड, कई गाड़ियां दबीं
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आंध्र प्रदेश: तिरुमाला में भारी बारिश, वेंकटेश्वर मंदिर में पानी भरा
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी में बाढ़, 3 को बचाया
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंडः देहरादून के केसरवाला में बादल फटा, बस्तियां डूबीं
02:41 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंडः देहरादून में IT पार्क के अंदर पानी भरा
02:36 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: मंडी में बस स्टैंड डूबा, 10 बसें बहीं; शिमला में लैंडस्लाइड

हिमाचल के मंडी में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने काफी तबाही मचाई। धर्मपुर के बस स्टैंड में 10 फीट तक पानी भर गया। आसपास के घरों को भी काफी नुकसान हुआ है। 10 से ज्यादा बसें और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। कुछ लोगों के भी पानी में बहने की सूचना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
02:33 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: प्रदेश में बारिश का अलर्ट, गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने मंगलवार यानी आज पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार सुबह पटना में तेज बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर…
02:29 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 65 जिलों में अलर्ट, अयोध्या में 3 घंटे की बारिश, सड़कें डूबीं

सोमवार को अयोध्या में 3 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। कई इलाकों में 100 से अधिक घरों में पानी घुस गया। अयोध्या एयरपोर्ट की छत टपकने लगी। इधर, आज लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है। लखनऊ में मंगलवार सुबह से बारिश जारी है। आज मौसम विभाग ने 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
02:23 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: भारी बारिश का अलर्ट नहीं; अब तक 42.1 इंच बरसात

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, यदि लोकल सिस्टम की एक्टिविटी रही तो कुछ जिलों में तेज पानी गिर सकता है। सोमवार को रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, सिवनी में भी बारिश हुई। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। प्रदेश में अब तक औसत 42.1 इंच बारिश हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
02:18 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: रांची में 3 घंटे बारिश, सड़कें डूबी,गाड़ियां फंसीं

झारखंड में मानसून इस समय पूरी तरह सक्रिय है।लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रांची में अगले कई दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। सोमवार को हुई बारिश और खराब मौसम की वजह से कई विमानों के आने-जाने का समय प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
02:12 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 8 जिलों में बारिश की संभावना, 29 लाख एकड़ की फसल प्रभावित

हरियाणा के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 सिंतबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा और 19 सितंबर तक लगातार बारिश होगी। 20 सितंबर से मानसून की विदाई हो जाएगी। बारिश की वजह से 6300 गांवों में 29 लाख एकड़ से ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
02:06 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम…

02:04 AM16 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का हाल…


