Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशधार में लाड़ली लक्ष्मी दिवस: 50 मेधावी बालिकाओं का सम्मान: मंत्री...

धार में लाड़ली लक्ष्मी दिवस: 50 मेधावी बालिकाओं का सम्मान: मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-योजना ने बदली सोच; 1.60 लाख बेटियां लाभान्वित – Dhar News


धार में लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में बालिकाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और विधायक नीना वर्मा मौजूद रहीं।

.

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 बालिकाओं को शील्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों को बोझ मानने की सोच बदली है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

विधायक नीना वर्मा ने कहा कि यह बेटियों पर गर्व करने का समय है। सरकारी योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है और वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं।

देखिए पांच तस्वीरें…

2006 से अब तक 1.60 लाख बालिकाएं लाभान्वित

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन ने बताया कि वर्ष 2006 से अब तक धार जिले में करीब 1 लाख 60 हजार बालिकाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने योजना के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया। पल्लवी पंडित, तनिष्का सोनगरा, ममता चौहान और गौरी पुराणिक के परिजनों ने कहा कि इससे बेटियों को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

कार्यक्रम का संचालन चेतन राठौड़ ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और बालिकाएं मौजूद रहीं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments