Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानधौलपुर में शहीद भगत सिंह फुटबॉल लीग शुरू: DTO ने खिलाड़ियों...

धौलपुर में शहीद भगत सिंह फुटबॉल लीग शुरू: DTO ने खिलाड़ियों से यातायात नियमों के पालन की अपील की – Dholpur News



जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने खिलाड़ियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

धौलपुर में शहीद भगत सिंह फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन सिक्ख समुदाय और खालसा क्लब के सहयोग से शुरू हुआ। इस अवसर पर मेहमान जिला परिवहन अधिकारी (DTO) गौरव यादव ने खिलाड़ियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार फुटबॉल खे

.

DTO यादव ने धौलपुर के खिलाड़ियों से इस प्रीमियर लीग के माध्यम से अपने खेल में निखार लाने और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा और गौरव सक्सेना ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

दीपक शर्मा ने कहा कि धौलपुर में इतना बड़ा फुटबॉल आयोजन देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी महानगर में हो रहा हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन धौलपुर शहर के लिए एक नई दिशा निर्धारित करेगा।

धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने सिख समुदाय और खालसा क्लब द्वारा युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कराए जा रहे इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धौलपुर की खेल प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मंजरी फाउंडेशन की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की। मंजरी फाउंडेशन के संस्थापक संजय शर्मा ने आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पंच गांव की प्रिंसिपल विनीता शर्मा, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, तथा सिख समाज की ओर से ओंमकार सिंह, बलवीर सिंह वैंस, सोहन सिंह, नरेंद्र सिंह और बलवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे: पचौरी फुटबॉल क्लब ने एक्सप्रेस क्लब को 2-0 से हराया। दूसरा मैच भारत फुटबॉल क्लब और सोना ब्रिक्स के मध्य खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। तीसरे मैच में निंबार्क फुटबॉल क्लब ने डॉलर फुटबॉल क्लब को 4-1 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में राजस्थान फुटबॉल संघ से दिनेश कुमार, ललिता चौधरी, जावेद अली, अनुराधा बिलवाल और जावेद खान ने रेफरी की भूमिका निभाई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments