Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनए साल पर पुलिस ने लौटाई महिला की खुशी: ऑटो में...

नए साल पर पुलिस ने लौटाई महिला की खुशी: ऑटो में छूटा गया था बैग, भोगांव पुलिस के एक्शन से महिला खुश – Mainpuri News


अभिषेक जैन | मैनपुरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नए साल के पहले दिन भोगांव पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद किया। पुलिस की तत्परता से महिला को उसका सामान वापस मिल सका। कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के महमूदपुर खास निवासी लाडली पत्नी विजय किशोर मैनपुरी से अपने घर जा रही थीं। यात्रा के दौरान उनका दो बैग ऑटो में छूट गया। इन बैगों में पर्स, नगदी, आवश्यक कागजात और कपड़े शामिल थे। बैग गुम होने का पता चलते ही लाडली ने तत्काल भोगांव थाने में सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना भोगांव में तैनात महिला उप निरीक्षक मोनिका चौधरी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। महिला द्वारा बताए गए ऑटो चालक और वाहन के हुलिए के आधार पर सुल्तानगंज-भोगांव चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ऑटो का पता लगाने के लिए आसपास के टैम्पो चालकों से भी पूछताछ की गई।

गुरुवार को चेकिंग के दौरान भोगांव चौराहे पर एक ऑटो चालक को पहचान कर रोका गया। तलाशी लेने पर महिला के दोनों बैग ऑटो से बरामद हुए। चालक की पहचान भोगांव के जगतपुर निवासी अटल मिश्रा के रूप में हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसकी नीयत खराब नहीं थी और वह बैग लौटाने के लिए ही उन्हें अपने पास रखे हुए था।

पीड़ित महिला को मौके पर बुलाकर बैग की जांच कराई गई, जिसमें सभी सामान सुरक्षित पाया गया। अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर महिला ने भोगांव पुलिस को धन्यवाद दिया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। इस घटना ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments