Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहारनदी की तेज धार में फंसे दो ट्रैक्टर: बगहा में एक...

नदी की तेज धार में फंसे दो ट्रैक्टर: बगहा में एक को बचाने गई दूसरी गाड़ी भी फंसी, जेसीबी की मदद से दोनों को निकाला – bagaha News


बगहा अनुमंडल के पहाड़ी इलाके में हरनाटाड़ से लौट रहे दो ट्रैक्टर दोन नदी की तेज धारा में फंस गए। यह घटना करमहिया पंचायत के जंगल क्षेत्र में आठंवा पानी नामक स्थान पर हुई। पहला ट्रैक्टर बनकटवा दोन निवासी कन्हैया महतो का था, जो बाजार से ग्रामीणों को लेक

.

ट्रैक्टर पर सवार लोग किसी तरह जान बचाकर किनारे पहुंचे, लेकिन वाहन नदी में फंस गया और बहने लगा।

जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैक्टर को सीधा कर निकाला गया

ट्रैक्टर को निकालने आया ट्रैक्टर भी फंसा

इसी ट्रैक्टर को बचाने के लिए गोबरहिया दोन निवासी सुभाष महतो अपना ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, लेकिन उनका ट्रैक्टर भी नदी के तेज बहाव में फंस गया। एक के बाद एक दो ट्रैक्टर फंसते देख ग्रामीणों ने तत्काल जेसीबी मंगाई, जिसके माध्यम से दोनों ट्रैक्टरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

मानसून की शुरुआत और जमीनी हकीकत

यह घटना मानसून की शुरुआत के साथ ही दोन क्षेत्र की दुर्गम स्थिति और आधारभूत ढांचे की कमी को उजागर करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका हर साल बारिश में ऐसी ही परेशानियों से जूझता है।

पुल निर्माण की मांग तेज

भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष राजधारी महतो, सचिव महेंद्र महतो और समाजसेवी बृजकिशोर प्रसाद ने संयुक्त बयान में कहा कि दोन के लोग दवा, राशन, शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए पूरी तरह हरनाटाड़ पर निर्भर हैं। नदी पार करना ही एकमात्र विकल्प है, और हर मानसून में यह रास्ता जानलेवा बन जाता है।

महासंघ ने प्रशासन से जल्द से जल्द नदी पर पुल निर्माण की मांग की है ताकि लोगों को हर बारिश में जीवन का जोखिम न उठाना पड़े।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments