Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम का समापन: किसानों का सम्मान, मंत्री...

नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम का समापन: किसानों का सम्मान, मंत्री पटेल बोले- जैविक खेती के लिए मेला सफल रहा – Narsinghpur News


नरसिंहपुर में तीन तक आयोजन चला है।

नरसिंहपुर में तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम का बुधवार को समापन हुआ। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जिले के किसानों ने प्रदर्शनी को सराहा है। यह मेला किसानों और उद्यमियों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर जैविक और उन्नत कृषि की ओर प्रेरित करने में सफल रहा।

.

कलेक्टर शीतला पटले ने बताया कि यह आयोजन राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कृषि प्रधान जिले को उद्योगों से जोड़ने का प्रयास था। प्रशासन, पुलिस, मीडिया और किसान संगठनों के समन्वित प्रयास से आयोजन सफल रहा।

किसानों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। शिवम दीक्षित को उद्यानिकी क्षेत्र में योगदान के लिए, गजेन्द्र सिंह को जैविक खेती के लिए और अर्चना राजे स्वामी को महिला कृषक के रूप में सम्मानित किया गया।

शेरसिंह राजपूत को नरवाई प्रबंधन के लिए चुना गया। आम की प्रदर्शनी में विजय पाल सिंह को प्रथम और गोविंद सिंह पटेल को द्वितीय पुरस्कार मिला। करण सिंह को गुड़ के विविध उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए सम्मानित किया गया।

सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

किसानों ने कहा कि एक ही छत के नीचे कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी से उन्हें लाभ मिला है। मंत्री पटेल ने कहा कि आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक मार्गदर्शन से खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत और ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे। समारोह कृषि उपज मंडी के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक महेन्द्र नागेश और पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments