Friday, October 16, 2026
Homeफूडनवरात्रि पर नहीं खाना चाहते बाहर की चाट, तो घर पर करें...

नवरात्रि पर नहीं खाना चाहते बाहर की चाट, तो घर पर करें तैयार, मिलेगा स्ट्रीट वाला स्वाद


रांची. कई लोग चाट खाने के शौकीन होते हैं, पर बाहर में हाइजीन की वजह से नहीं खा पाते हैं. ऐसे में घर पर ही आप काबुली चना के छोले और आलू की टिक्की के इस्तेमाल से बहुत ही बढ़िया चाट बना सकते हैं, जो खाने में किसी स्ट्रीट साइड फूड से कम नहीं लगती और यह नवरात्रि स्पेशल है, मतलब इसमें प्याज का इस्तेमाल नहीं और सेंधा नमक से बनायी गयी है.

रांची की गृहणी उषा बताती हैं, इसके लिए सबसे पहले आप काबुली चने को रात में फूलने के लिए डाल दें और सुबह में भी कम से कम 2-4 सीटी लगा दें. ऐसे में यह पूरी तरह पक जाएगा. कढ़ाई में सरसों तेल लीजिए, तेल में दो-चार फौरन भी डाल दें, जिसमें तेज पत्ता, जीरा, दालचीनी आदि आते हैं. ये सभी चटक जाएं तो काबुली चना डालकर दो-तीन मिनट के लिए फ्राई कर लें.

बस तीन स्टेप में बनकर होगी रेडी
इसके बाद आपको काबुली चने में पीसा हुआ मसाला डालना है. पीसा हुए मसाले में आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गोटा धनिया, गोल मिर्च, मिक्स मसाला, स्वाद अनुसार नमक और टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सभी को मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिए और फिर काबुली चना में डालकर जब तक मसाला पकना जाए, तब तक फ्राई कर लीजिए. जब मसाला पक जाए तो उबला हुआ आलू दो चार मैश करके डाल दीजिए. इससे ग्रेवी बहुत अच्छी बनती है.

अब जरूरत अनुसार पानी डाल दीजिए. 15 मिनट बाद आप देखेंगे छोला एकदम बनकर रेडी है, बिना प्याज लहसुन के. इसके बाद उबले हुए आलू में थोड़ा सा जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालकर टिक्की बना लें और इसे तेल में तवे पर फ्राई करके निकाल लें. आपकी टिक्की रेडी हो जाएगी. इसमें और अधिक कुछ नहीं डालना है.

अब चाट बना लें
अब प्लेट में आपने जो दो-तीन टिक्की आलू की बनायी हैं, वे सर्व कर दें और उसके ऊपर छोला जो आपने बनाया है, वह डाल दें. इसके बाद थोड़ी सी इमली की चटनी, हरी चटनी, थोड़ा सा दही, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ी सेव भुजिया ऊपर से डाल दें. लीजिए बनकर तैयार है आपके घर में बनी हुई नवरात्र स्पेशल टिक्की चाट.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments