Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारनवादा में खेत में बिचड़ा डालने गए किसान की मौत: बारिश...

नवादा में खेत में बिचड़ा डालने गए किसान की मौत: बारिश के दौरान वज्रपात से गई जान, अचेत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा – Nawada News



नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगेंद्र सिंह(54) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि जोगेंद्र सिंह खेत में बिचड़ा डालने गए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और वज्रपात की चपेट म

.

आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

घटना की सूचना मिलते ही नेमदारगंज पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments