Thursday, April 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनाकेदार का तबादला रुकवाने की मांग: बुरहानपुर में 100 से ज्यादा...

नाकेदार का तबादला रुकवाने की मांग: बुरहानपुर में 100 से ज्यादा आदिवासी कलेक्टर जन सुनवाई में पहुंचे; बोले- बच्चों को पढ़ा रहे, जंगल बचा रहे – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में मंगलवार को एक अनूठा नजारा देखने को मिला। 100 से ज्यादा आदिवासी ग्रामीण, वन समिति के पदाधिकारी और सदस्य कलेक्टर की जन सुनवाई में पहुंचे। ये सभी नाकेदार कमलेश रघुवंशी का तबादला रुकवाने की मांग कर रहे थे। रघुवंशी का तबादला झिरपांजरिया से म

.

ग्रामीणों ने बताया कि रघुवंशी ने झिरपांजरिया में स्कूल खुलवाया है। अनपढ़ बच्चों को खुद के खर्च से पढ़ाते हैं। टीचरों को जन सहयोग से मानदेय दिया जाता है। वे प्लांटेशन कर जंगल भी बचा रहे हैं।

शराब के खिलाफ अभियान वन समिति उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह वास्कले ने बताया कि रघुवंशी नशामुक्ति के लिए भी अभियान चला रहे हैं। आदिवासियों को राशन का पैसा शराब में खर्च करने से रोका है।

कलेक्टर ने दिया आश्वासन कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा। जन सुनवाई में सरपंच, वन समिति सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments