मारवाड़ी युवा मंच, नाथनगर शाखा द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर में 100 से अधिक दिव्यांग बंधुओं को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए।
.
समापन समारोह में पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीती शेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़, वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल, सुनील बुधिया और संजय बुधिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
शिविर में 10 कृत्रिम हाथ, 15 घुटने के नीचे के कृत्रिम पैर और 10 पूरे कृत्रिम पैर वितरित किए गए। इसके अलावा 10 कैलीपर, 15 श्रवण यंत्र, 20 जोड़ी बैसाखियां और 20 सहायक छड़ियां भी दी गईं।
शाखाध्यक्ष अभिनन्दन जैन ने सभी लाभार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की सफलता में सचिव अंकित जैन, ऋषि बुधिया, रेशु चौधरी, गौरव जैन, रवि बाजोरिया, पियूष जैन, मनोज चौधरी, वेदांत बुधिया, नीलमणि बाजोरिया और अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
मारवाड़ी युवा मंच, नाथनगर शाखा ने भविष्य में भी इस तरह के सेवा शिविरों के आयोजन का संकल्प लिया है।

