Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनाबालिग से अश्लील चैट का विवाद: गोला में युवक और उसके...

नाबालिग से अश्लील चैट का विवाद: गोला में युवक और उसके परिवार पर हमला, बेटे का सिर फटा; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – Gola Gokaran Nath News


नंद किशोर | गोला गोकर्ण नाथ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। बांकेगंज रोड स्थित सर्वोदयनगर में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित उपेंद्र सिंह ने बताया कि हर्ष अवस्थी उनकी नाबालिग बेटी से अश्लील चैटिंग करता था। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। इस शिकायत के बाद 25 मई को जयेंद्र सिंह उर्फ राहुल भदौरिया और रोहित उर्फ आशुतोष भदौरिया ने घर में घुसकर कुर्सी तोड़ी। उन्होंने उपेंद्र के नाबालिग बेटे सत्यम और बेटी को पीटा।

29 मई को पुरुषोत्तम उर्फ मामा, हर्ष अवस्थी और सौरभ समेत करीब 5 लोग नाजायज हथियार और लाठी-डंडों के साथ उपेंद्र के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर का दरवाजा बंद कर परिवार की पिटाई की। हमले में उपेंद्र और उनके बेटे का सिर फट गया। बेटी के हाथों में भी चोटें आईं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं और अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोटों की वजह से उपेंद्र चल-फिर नहीं पा रहे हैं। गोला कोतवाली में उपेंद्र सिंह की शिकायत पर 5 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ति की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments