Monday, November 3, 2025
Homeराज्यबिहारनालंदा में एसपी के निर्देश पर प्रशासनिक फेरबदल: 9 दरोगा समेत...

नालंदा में एसपी के निर्देश पर प्रशासनिक फेरबदल: 9 दरोगा समेत 15 पुलिसकर्मियों को थाना भेजा गया, चिकसौरा प्रभारी बने रविंद्र कुमार – Nalanda News


रविंद्र कुमार को मिली चिकसौरा थाना की कमान।

नालंदा में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मौजूद 15 पुलिस अधिकारियों को ट्रांसफर थाने में किया गया है। इसके अलावा बिहार के अपर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को चिकसौर पुलिस स्टेशन का प्रभारी बनाया गया है।

.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिले के 15 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष योगदान देने से पूर्व कार्यालय में अपनी अर्हता का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे।

नालंदा एसपी के निर्देश पर हुआ तबादला।

24 घंटे के अंदर योगदान देने के निर्देश

दरोगा रामबालक प्रसाद को हिलसा, राम अवध राम को सारे, चंद्रशेखर प्रसाद को सरमेरा, विनोद कुमार को नूरसराय, मोहम्मद इरशाद आलम को अस्थावां, धर्मेश गुप्ता को राजगीर, जयप्रकाश नारायण को बिहार, नारद मुनि सिंह को लहेरी, लक्ष्मी भारती को राजगीर थाना भेजा गया है।

इसके अलावा एएसआई कृष्णकांत गिरी को हिलसा, विजय प्रसाद यादव को सरमेरा, सरयू प्रसाद सिंह को हिलसा, सुमन कुमार ठाकुर को यातायात थाना, सरोज कुमार राय को हिलसा और प्रमोद कुमार सिंह को पावापुरी थाना में तैनाती दी गई है। 24 घंटे के अंदर संबंधित थाने में योगदान देना होगा।

थानाध्यक्ष को किया था लाइन हाजिर

चर्चा है कि 23 मई को चिकसौरा पुलिस पर महिला को पीटने का आरोप लगा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें दरोगा समेत दो कांस्टेबल जख्मी हुए थे। साथ ही पुलिस गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। इसी मामले को लेकर चिकसौरा थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती पर कार्रवाई हुई थी। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। जिसके बाद से चिकसौरा थाना में थानाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments