Monday, July 7, 2025
Homeराज्यबिहारनालंदा में युवक-युवती की गोली मारकर हत्या: दोनों के सिर में...

नालंदा में युवक-युवती की गोली मारकर हत्या: दोनों के सिर में लगी बुलेट, बच्चों के विवाद में हुई गोलीबारी – Nalanda News


नालंदा में रविवार को 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो लोग घायल भी हुए हैं। बच्चों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें बड़े भी शामिल हो गए और कहासुनी के बाद गोलीबारी हो गई।

.

मृतकों की पहचान ओमप्रकाश पासवान की बेटी अन्नू कुमारी (22) और संतोष पासवान का बेटा हिमांशु कुमार (24) है। इन्हें पहले इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के सिर में गोली लगी है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव की है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया था।

अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाया सवाल

परिजन ने मॉडल अस्पताल में व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में इमरजेंसी मरीजों का इलाज नहीं हो पता है। उन्हें रेफर कर दिया जाता है।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। स्थानीय पुलिस कैंप कर रही है। दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments