Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा में CSP संचालक से 1.20 लाख की लूट: विरोध करने...

नालंदा में CSP संचालक से 1.20 लाख की लूट: विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, PMCH रेफर; दहशत फैलाने के लिए 3 राउंड फायरिंग – Nalanda News


नालंदा में CSP संचालक से 1.20 लाख रुपए की लूट हुई है। विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। बुलेट दाएं पैर में लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कुल 3 राउंड फायरिंग हुई है।

.

घायल की पहचान नगरनौसा इलाके के बडिहा गांव निवासी सन्नी कुमार(28) के तौर पर हुई है। गांव में पंजाब नेशनल बैंक का सीएसपी चलाता था। घटना चंडी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के पास की है।

अस्पताल में भर्ती संचालक।

स्थानीय लोगों ने एडमिट कराया

पीड़ित ने बताया, ‘बैंक से रुपए निकालकर सेंटर पर चिश्तीपुर गांव जा रहा था। रास्ते में पीछा करके बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। एक बुलेट मेरे पैर में लग गई। जिसके बाद खून से लथपथ होकर सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद अपराधी पैसा लेकर फरार भाग गया। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने पटना PMCH रेफर कर दिया।’

पीछा करके अपराधियों ने मारी गोली

हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सन्नी सुबह 11 बजे के करबी नगरनौसा बैंक से रुपए निकालकर जा रहा था। इस दौरान चिश्तीपुर मुशहरी मोड़ के पास में पीछा करके अपराधियों ने गोली मार दिया। रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। इस मामले में चंडी थाने में केस दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद नगरनौसा पुलिस मौके पर पहुंची थी। चंडी थाने से सीमा विवाद में कुछ देर तक उलझी रही है। बाद में थाना क्षेत्र क्लियर हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments