कैलाश कुमार/बोकारो: अगर आप शाम के वक्त बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और खास बनाना चाहते हैं, तो पोटैटो ट्विस्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आलू से बनने वाला यह क्रिस्पी स्नैक्स बच्चों को खूब पसंद आता है, वहीं इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है बोकारो के कुक आदित्य ने पोटैटो ट्विस्टर बनाने की आसान रेसिपी साझा की है, जिसकी मदद से आप महज 15 से 20 मिनट में बच्चों के लिए स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
पोटैटो ट्विस्टर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा आलू, एक सोया स्टिक, कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार मसाले और तलने के लिए तेल की जरूरत होती है इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए पेरी-पेरी मसाला, मेयोनीज, लावा सॉस या तंदूरी सॉस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है
मशीन नहीं है तो चाकू से भी काट सकते हैं आलू
कुक आदित्य के अनुसार, पोटैटो ट्विस्टर बनाने के लिए बाजार में एक खास मशीन मिलती है, जिसकी मदद से आलू को घुमावदार आकार दिया जाता है हालांकि, अगर आपके पास यह मशीन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आप घर पर चाकू की मदद से आलू को पतले-पतले चिप्स की तरह काट सकते हैं इसके बाद आलू के स्लाइस को सोया स्टिक में इस तरह लगाएं कि वे स्प्रिंग की तरह दिखाई दें
इस तरह तैयार करें क्रिस्पी पोटैटो ट्विस्टर
पोटैटो ट्विस्टर को स्वादिष्ट और कुरकुरा बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार मसालों को पानी के साथ मिलाकर एक घोल तैयार कर लें अब आलू से लगी सोया स्टिक को इस घोल में अच्छी तरह डुबोएं, ताकि आलू के सभी हिस्सों पर मसाले और घोल की परत चढ़ जाए
इसके बाद आलू को अतिरिक्त कुरकुरापन देने के लिए सोया क्रम्ब्स में लपेट सकते हैं अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार आलू को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें आलू अच्छी तरह पक जाने और कुरकुरे हो जाने पर इसे तेल से निकाल लें
ऊपर से डालें पेरी-पेरी मसाला और मनपसंद सॉस
पोटैटो ट्विस्टर को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से पेरी-पेरी मसाला छिड़कें इसके साथ अपनी पसंद के अनुसार मेयोनीज, लावा सॉस या तंदूरी सॉस भी डाल सकते हैं इससे स्नैक्स का स्वाद और बढ़ जाता है
कुक आदित्य के मुताबिक, पोटैटो ट्विस्टर को गर्मागर्म खाना ज्यादा बेहतर रहता है, क्योंकि इससे इसका कुरकुरापन बना रहता है ऐसे में आप शाम के नाश्ते में बच्चों और परिवार के साथ इस स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं

