Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्रनासिक में महिला से रेप-ब्लैकमेलिंग के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार: पेन...

नासिक में महिला से रेप-ब्लैकमेलिंग के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार: पेन ड्राइव में 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले; ऑफिस में हिडन CCTV कैमरे लगा रखे थे


मुंबई/नासिक23 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अशोक खरात एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह खुद को कैप्टन कहता था।

महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात (67) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुका है।

FIR के अनुसार, खरात खुद को कैप्टन कहता था क्योंकि वह रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह महिलाओं को उनकी समस्याएं हल करने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था। वहां पहुंचने के बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर सम्मोहित करता था।

वह महिलाओं को डराकर खासकर उनके पति की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र के डर का हवाला देकर रेप करता था। जांच में यह भी सामने आया कि खरात ने अपने ऑफिस में हिडन CCTV कैमरे लगा रखे थे।

पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कही जा रही है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी।

महिला का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था

FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था।

FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था।

खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले

खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था।

आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। उसने खुद को समाज में एक शक्तिशाली और सिद्ध ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे।

बताया गया कि अतीत में कई राजनेता और चर्चित लोग इस ज्योतिषी से मिलने आते रहे हैं। उसे कई नेताओं, सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों का आध्यात्मिक मार्गदर्शक माना जाता था। नवंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगी राधाकृष्ण विखे पाटिल और दीपक केसरकर के साथ खरात से मिरगांव मंदिर में मिले थे।

पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया

नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं।

——————————

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए; UP-राजस्थान में पहले भी 2 मर्डर केस

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 8 फरवरी को धनवर्षा (अचानक धन लाभ) का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था। आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है और लोनी और फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र का सेंटर चलाता था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments