Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारनिगम क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत -...

निगम क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत – Motihari (East Champaran) News



.

नगर निगम मोतिहारी में अमृत 2.0 योजना के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई। नगर आयुक्त सौरव सुमन यादव के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मेयर प्रीति गुप्ता, उप मेयर लालाबाबू प्रसाद, उप नगर आयुक्त गुरुशरण कुमार और नगर प्रबंधक अमित कुमार सहाय मौजूद रहे। कार्यक्रम में पौधरोपण में सहयोग करने वाली महिलाओं को कीट वितरित किया गया। कीट में एक झोला, एक पानी की बोतल, एक डायरी और एक कलम दी गई। ये महिलाएं दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। नगर निगम क्षेत्र में 37 स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। इन पौधों की देखभाल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। पौधरोपण पार्कों और जलस्रोतों के पास किया जाएगा। इस अभियान में लगभग 500 महिलाओं की सहायता ली जाएगी। कार्यक्रम का संचालन नगर मिशन प्रबंधक शिप्रा कुमारी कुंडू और धर्मेंद्र कुमार ने किया। बैठक में सामुदायिक संसाधन सेवी गौरी कुमारी आदि भी थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments