Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराजस्ताननिर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरा मजदूर,मौत: परिजनों ने 25...

निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरा मजदूर,मौत: परिजनों ने 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग,हॉस्पिटल में धरना शुरू – Sikar News



सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में मजदूर काम करते समय निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर गया। मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन रात को हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्होंने 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग को लेकर हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर धरना शुरू क

.

धरने पर मौजूद राजपूत समाज सीकर के महामंत्री गजेंद्र सिंह राजास ने बताया कि मजदूर भैरोसिंह शेखावत(35) पुत्र बजरंग सिंह झुंझुनू के खिरोड़ गांव का रहने वाला था। जो आज दोपहर में उद्योग नगर इलाके में आरटीओ ऑफिस के पास नारायण विहार फेज 2 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था। इसी दौरान वह चौथी मंजिल से संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर उसे लेकर सीकर के एसके अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद परिजन और समाज के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्होंने 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है। गजेंद्र सिंह का कहना है कि सीकर में UIT और नगर परिषद के होने के बाद भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। इस हादसे में भी प्रशासन,ठेकेदार और मालिक की लापरवाही हुई है। ऐसे में हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया।

भैरोंसिंह शेखावत के परिवार की आर्थिक हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है। वह रोजाना गांव से सीकर नौकरी करने के लिए आता था। भैरोंसिंह के एक 3 साल का और 1 2 साल का लड़का है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments