Saturday, May 23, 2026
Homeबिज़नेसनिवेशकों के लिए जरूरी खबर! शेयर बाजार में कब है बकरीद की...

निवेशकों के लिए जरूरी खबर! शेयर बाजार में कब है बकरीद की छुट्टी?


Last Updated:

Share Market Holiday Bakrid: केंद्र सरकार ने बकरीद की छुट्टी को लेकर जारी कन्फ्यूजन खत्म करते हुए 28 मई 2026 को गजेटेड हॉलिडे घोषित कर दिया है. इस दिन National Stock Exchange और Bombay Stock Exchange में भी ट्रेडिंग होगी या नहीं, ये सवाल कई निवेशकों के मन में है. पहले ये छुट्टी 27 मई को तय थी, लेकिन चांद दिखने के आधार पर तारीख बदली गई है. मई महीने में वीकेंड और छुट्टियों को मिलाकर कुल 11 दिन शेयर बाजार बंद रहा है.

Zoom

शेयर बाजार में बकरीद के मौके पर छुट्टी रहने वाली है.

केंद्र सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी को लेकर लोगों का कन्फ्यूजन दूर कर दिया है. कार्मिक मंत्रालय (DoPT) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके 28 मई 2026 को गजेटेड छुट्टी घोषित कर दी है. पहले यह छुट्टी 27 मई को तय थी, लेकिन चांद दिखने के आधार पर तारीख बदल दी गई है. यह फैसला दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए लिया गया है. इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को साफ जानकारी मिल गई है.

कई निवेशकों को इस बात की अभी भी कंफ्यूजन है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बकरीद की छुट्टी किस दिन पर दी जाएगी.

मई में कितने दिनों की छुट्टी?

मई महीने में शेयर बाजार निवेशकों को कई लंबे ब्रेक मिले हैं. इस महीने कुल 11 दिन ऐसे रहेंगे जब बाजार में कोई कारोबार नहीं हुआ. इसकी शुरुआत 1 मई से हुई, जब बाजार छुट्टी के कारण बंद रहा. शुक्रवार को अवकाश पड़ने से निवेशकों को लगातार तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल गया. इसके बाद भी पूरे महीने में शनिवार और रविवार की वजह से कई दिन बाजार बंद रहा. मई में 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को शनिवार पड़े हैं, जबकि 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख को रविवार रहा है. यानी वीकेंड और छुट्टियों को मिलाकर पूरे महीने में कुल 11 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ. लगातार छुट्टियों का असर बाजार की गतिविधियों और ट्रेडिंग वॉल्यूम पर भी देखने को मिला है.

शेयर बाजार में किस दिन बकरीद की छुट्टी?

बता दें कि 28 मई 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों बंद रहेंगे. यानी बकरीद के मौके पर ट्रेडिंग नहीं होगी. इसी हफ्ते में शनिवार यानी 30 मई और रविवार 31 मई को भी बाजार बंद रहेगा. हालांकि, भारतीय शेयर बाजार बकरीद पर बंद है, लेकिन दुनिया के दूसरे बड़े बाजारों में कारोबार जारी रहेगा. अमेरिका और एशियाई बाजारों में होने वाली हलचल का असर सीधे शुक्रवार को भारतीय बाजार पर देखने को मिल सकता है.

29 मई को बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर पिछले दिन के ग्लोबल डेटा, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और विदेशी बाजारों के रुख पर रहेगी. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इस छुट्टी के दौरान भी ग्लोबल मार्केट से जुड़ी बड़ी खबरों और आर्थिक संकेतों पर नजर बनाए रखें, ताकि बाजार खुलने पर सही निवेश फैसला ले सकें.

ईद-उल-जुहा पर सरकार ने दी जानकारी

केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में ईद-उल-जुहा 28 मई 2026 को मनाई जाएगी. सभी केंद्र सरकार के दफ्तरों में 28 मई गुरुवार को पूर्ण छुट्टी रहेगी. दिल्ली और नई दिल्ली के बाहर केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए छुट्टी का फैसला स्थानीय चांद दिखने या राज्य सरकार के अनुसार लिया जा सकता है. बकरीद इस्लाम धर्म का अहम त्योहार है. इस दिन लोग कुर्बानी देते हैं और खुशी मनाते हैं.

About the Author

authorimg

यशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments