Thursday, April 16, 2026
Homeएजुकेशननीट पीजी के जरिए किन कोर्सेज में मिलता है दाखिला? जान लें

नीट पीजी के जरिए किन कोर्सेज में मिलता है दाखिला? जान लें


Image Source : PEXELS
प्रतीकात्मक फोटो

नीट पीजी 2025 की परीक्षा समूचे देश में बीते 3 अगस्त को आयोजित हो चुकी है। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट पीजी 2025 का आयोजन देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि नीट पीजी परीक्षा से किन कोर्सेज में दाखिला मिलता है। 

किन कोर्सेज में मिलता है प्रवेश?

नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा के माध्यम से MD (Doctor of Medicine), MS (Master of Surgery) और PG डिप्लोमा जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इसके अलावा पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रम, प्रत्यक्ष 6 वर्षीय डीआरएनबी पाठ्यक्रम और  एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है। 

परिणाम को कैसे चेक कर सकेंगे 

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवारों अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर एक ही पाली किया गया। इस साल नीट पीजी परीक्षा में लगभग 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। मूल रूप से यह परीक्षा 15 जून को दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली थी, लेकिन कई उम्मीदवारों ने इस सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर इस परीक्षा को 3 अगस्त 2025 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया।

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पैनी नजर राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments