Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यराजस्ताननीतिश ने कहा था-भागो आग गई, लेकिन खुद जल गया: दोस्त...

नीतिश ने कहा था-भागो आग गई, लेकिन खुद जल गया: दोस्त बोला- लिफ्ट में फंस गया था, बचने के लिए 10 फीट नीचे गया था – Pali (Marwar) News


पाली के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के फोर्थ फेज स्थित बायो पॉलीमर फैक्ट्री में 18 अक्टूबर की रात आग लग गई थी। फैक्ट्री में काम करने वाले प्रेमजीत (21) ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दो की जली हुई बॉडी मिली और दो न

.

हादसे में जिन मजदूरों की जान बची, उनसे मिलकर भास्कर ने बात की। घटना के समय के हालात और उनका दर्द जाना…

प्रेमजीत ने कहा- मुझे बचने के लिए कहने वाला खुद जल गया

नीतिश के लिए सैकेंड फ्लोर पर पानी लेकर लेकर जा रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और लिफ्ट बंद हो गई। नितिश ने वापस कॉल कहा-यहां आग लग गई है, तुरंत बाहर भागो। मैं लिफ्ट में फंस गया था। गेट तोड़कर बाहर निकला और बचने के लिए 10 फीट ऊपर से कूद गया। पैर में चोट लगी, लेकिन आग देखकर वह तुरंत बाहर की तरफ भागा। मैं तो बच गया, लेकिन नीतिश खुद आग में घिर गया। जिंदा जलकर मौत हो गई। अगर मैं लिफ्ट से नहीं कूदता तो शायद उसका भी हाल नितिश जैसा होता।

प्रेमजीत बोला-दोस्त की बॉडी जली हुई मिली

फैक्ट्री से बाहर आने के बाद उसने नितिश को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसी दौरान बिहार के रहने वाले विक्की (21), रामोवतार (56) और राजेंद्र (32) आग की लपटों से घिरे हुए बाहर दौड़ते हुए आए। बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। साथियों के साथ मिलकर आग से बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे काफी झुलस चुके थे। नीतिश (21) और उपेंद्र (32) बॉडी हादसे के अगले दिन (19 अक्टूबर) को जली हुई मिली। आखिर मंगलवार (20 अक्टूबर) को जोधपुर में इलाज के दौरान विक्की और रामोवतार ने दम तोड़ दिया।

लव मैरिज के बाद पाली आया था नितिश

फैक्ट्री हादसे में जिंदा जलकर से जान गंवाने वाले नितिश के चचरे भाई दीपक ने बताया- पाली में महाराणा प्रताप सर्किल के पास नीतिश के साथ कमरे में रहता था। नीतिश ने 6 महीने पहले की लव मैरिज की थी। नीतिश की अप्रैल 2026 में बिहार के गया जिले के चित्ररगटी की रहने वाली करीना से शादी हुई थी। जून 2026 में नितिश काम के लिए पाली आ गया था। पत्नी से रोज फोन पर कहता था कि दीपावली पर घर जरूर आएगा, लेकिन सबकुछ तबाह हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले उपेंद्र दो बच्चे हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले उपेंद्र दो बच्चे हैं।

घर में काम होने से दीपावली पर गांव नहीं जाने वाला था उपेंद्र

जान गंवाने वाले उपेंद्र के रूम पार्टनर गुड्डू ने बताया – उपेंद्र कम बोलता था। उसके घर पर कुछ काम था और उसे लंबी छुट्टी की जरूरत थी। वह कह रहा था कि इस बार दीपावली पर गांव नहीं जाऊंगा, अब होली पर गांव जाऊंगा।

उपेंद्र की 3 साल की बेटी मुस्कान और 10 साल का बेटा बालकिशन है। मौत की सूचना के बाद पत्नी खुशबू बेहोश हो गई थी।

—

हादसे से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें …

1. फैक्ट्री में भीषण आग, जलते हुए निकले 3 युवक:‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए सड़क पर गिरे; अंदर फंसे 2 मजदूर जिंदा जले

पाली शहर के औद्योगिक थाना इलाके के फोर्थ फेज एरिया में सारड़ा बायो पॉलिमरस ग्वार-गम फैक्ट्री में रविवार रात 11:30 बजे भीषण आग लग गई। पूरी खबर पढ़िए

2. पाली फैक्ट्री आगजनी: 80% जले 2 और मजदूरों की मौत:लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग; अब तक 4 की जान जा चुकी

पाली के फोर्थ फेज स्थित सारड़ा बावो पॉलीमर फैक्ट्री में रविवार रात लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments