रिकवरी के दौरान की थी पुलिस पर फायरिंग
दारोगा के बेटे की हत्या के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने 96 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत ‘काला गैंग’ के सरगना गौरव सिंह उर्फ काला और शूटर श्याम बिहारी सिंह उर्फ बिहारी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारी है। कार्रवाई गुरुवार देर रात हथियार बरामदगी के दौरान हुई। घायल आरोपियों को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों से 4 हथियार भी बरामद किए हैं। घटनाक्रम: 96 घंटे में गिरफ्तारी से मुठभेड़ तक
नेपाल भागने की फिराक: दारोगा सुधांशु शेखर के बेटे रानू शेखर की हत्या के बाद सरगना गौरव उर्फ काला नेपाल भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे मधुबनी से दबोचा।
पुलिया के पास हथियार रिकवरी: गुरुवार देर रात पुलिस दोनों को भूसुंडा-फतेहपुर मार्ग से बिच्छी गांव के रास्ते पर पुलिया के पास ले गई।
चकमा देकर फायरिंग: हथियार निकालते समय आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर फायरिंग कर दी।
दो ठिकानों से हथियार बरामद: मुठभेड़ स्थल से 1 कट्टा, 1 पिस्टल और 4 गोलियां मिलीं। इसके बाद खिजरसराय के बिन्दौल गांव में छापेमारी कर 1 कट्टा, 1 पिस्टल और 3 कारतूस और बरामद किए गए।
Source link

